भाजपा ने बचाई थराली सीट और साख, मुन्नी देवी रही विजयी

978

भाजपा ने चमोली जिले की थराली विधानसभा सीट का उपचुनाव जीत कर प्रतिष्ठा बचाने में कामयाबी हासिल की। भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह ने कांग्रेस के प्रो जीतराम को लगभग 1900 मतों के अंतर से पराजित किया। भाजपा विधायक मगनलाल शाह के निधन से थराली सीट रिक्त हुई थी । भाजपा ने स्व मगनलाल शाह की पत्नी मुन्नी देवी को प्रत्याशी बनाकर सहानुभूति लहर का लाभ लेने की रणनीती अपनाई, जिसमे पार्टी सफल रही। मुन्नी देवी ने कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रो जीतराम को पराजित किया।

हालांकि इस बार जीत का अंतर आधे से भी कम रहा। पिछली बार भाजपा ने यह सीट 4800 मतों के अंतर से जीती थी। अब 70 सदस्यीय निर्वाचित विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या फिर 57 हो गई है। मतगणना समाप्त लेकिन परिणाम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है।

भाजपाइयों में दौड़ी खुशी की लहर

कांग्रेस से पूर्व विधायक जीतराम पर फिर से दांव खेला था। 28 मई को इस सीट के लिए हुए चुनाव में 53 फीसद से ज्यादा मतदाताओं ने भागीदारी की। मुन्नी देवी के जीत दर्ज करते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। ढोल नगाड़ों की थाप पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। साथ ही एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली भी खेली।

जिला प्रशासन ने अपनी सभी तैयारियां कर कुलसारी के इंटर कॉलेज में मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू कर दी थी। मतगणना कार्यो को पूरा करने के लिए नियुक्त सभी कार्मिक सुबह छह बजे मतगणना स्थल राइका कुलसारी मे पहुंच गये थे।

Leave a Reply