मुख्यमंत्री और विस अध्यक्ष ने शहीद गुरुंग को श्रद्धांजलि की अर्पित, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

974

वीर सैनिकों के कारण ही आज देश सुरक्षित उन्होंने कहा ऐसे वीर सैनिकों के कारण ही आज देश सुरक्षित है और हम आजादी की सांस ले रहे हैं। कहा कि विकास के पिता पूर्व सैनिक रहे हैं। उनका भाई सेना में है। इस पूरे परिवार ने देश की खातिर सेना में सेवा कर के उत्तराखंड और देश का मान बढ़ाया है। विकास जैसे सैनिक की कुर्बानी को हमेशा याद रखा जाएगा। आपको बता दें कि ईद के दिन जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में तैनात गोरखा राइफल की 2/3 प्लाटून की सैन्य टुकड़ी, जिसमें विकास भी शामिल था, सुबह सीमा पर पेट्रोलिंग कर रही थी। करीब साढ़े आठ बजे सीमा पार से दुश्मन ने अचानक सैन्य टुकड़ी पर फायरिंग खोल दी। सेना ने मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। मगर, तभी एक मोर्टार विकास गुरुंग को लग गया, जिससे वह वीरगति को प्राप्त हो गया।]]>

Leave a Reply