मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया ‘देवभोग स्वीट्स’ का उद्घाटन

766

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में हिमालय देवभूमि संसाधन ट्रस्ट की ओर से पहाड़ी अनाजों से तैयार मिठाइयों ‘देवभोग स्वीट्स’ का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से एवं मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के निर्देशों पर वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने के लिए यह नई पहल शुरू की गई है।

सरदार वल्लभभाई पटेल को दी श्रद्धांजलि कई गणमान्य हस्तियों ने

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि

प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है। देवभूमि प्रसाद की सफलता के बाद अब देवभोग स्वीट्स की प्रगति की कहानी शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व आने वाला है। पर्वों में उत्तराखंड के अनाजों पर आधारित स्वास्थ्यवर्द्धक मिठाइयों की डिमांड तेजी से बढ़ेगी। उन्होंने जनता से पर्वों पर स्थानीय उत्पादों का अधिक से अधिक उपयोग करने की अपील भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि स्वीट्स के लिए ऑनलाइन मार्केटिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाए।

देवभोग प्रसाद की तेजी से बढ़ी डिमांड

हिमालय देवभूमि संसाधन की ओर से उत्तराखंड के मंदिरों के लिए स्थानीय अनाजों पर आधारित प्रसाद बनाया जा रहा है। अब इसको और अधिक विस्तारित करते हुए उत्तराखंड के 12 स्वास्थ्य वर्धक अनाजों से मिठाइयां बनाई जा रही है। इस कार्य में हिमालय देवभूमि संसाधन के संस्थापक गोविंद सिंह मेहर एवं महासचिव बीएस रावत एवं अंशुल गुप्ता के साथ महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा यह मिठाइयां और प्रसाद बनाया जा रहा है। देवभोग प्रसाद की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी है।

उत्तराखंड के स्थानीय अनाजों से जो मिठाइयां एवं प्रसाद बनाया जा रहा है, यह अनाज भी स्थानीय स्तर पर लोगों से खरीदा जा रहा है। जिससे स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिलने के साथ ही उच्च गुणवत्ता युक्त उत्पाद भी लोगों को मिल रहे हैं। इन मिठाइयों में जिन स्थानीय अनाजों का इस्तेमाल किया जा रहा है, उनमें मंडुआ, चैलाई, झंगोरा, कुट्टू का आटा, गहत, सोयाबीन, उड़द की दाल का प्रयोग किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भट्ट, आइटी सलाहकार रविंद्र दत्त, विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में निशानेबाज अमित कुमार को किया सम्मानित

Leave a Reply