श्रीराम मंदिर का निर्माण अक्टूबर में होगा शुरु 

1204

अल्मोड़ा। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय मंत्री प्रदीप मिश्रा के अल्मोड़ा पहुंचने पर विहिप के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने शिखर होटल में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठन को मजबूत करने को कहा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विहिप के मूल उद्देश्य के बारे में बताया। वहीं अक्टूबर माह में अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निमार्ण की बात कही।
प्रांतीय मंत्री प्रदीप मिश्रा ने कहा कि भगवान श्रीराम के मंदिर के लिए पांच सौ साल से आंदोलन चल रहा है बहुत युद्ध हुए है आज हमें दिखाई दे रहा है कि जल्द ही मंदिर का निर्माण कार्य शुरु हो जायेगा। उन्होंने कहा कि सितम्बर माह में कोर्ट का निर्णय आने वाला है और अक्टूबर माह में श्रीराम मंदिर का निमार्ण शुरु हो जायेगा। सारे तथ्य और सबूत हिन्दू समाज के पक्ष में है। सारा विश्व जानता है कि भगवान श्री राम की जन्म भूमि अध्योध्या में है वहां पर मंदिर है भूमि का मामला है कोर्ट निर्णय करेगा। उन्होंने कहा कि विहिप का सांसद सम्पर्क अभियान भी जारी है निर्णय पक्ष में न आने पर सांसदों पर दबाव बनाकर संसद में प्रस्ताव पारित किया जायेगा। सोमनाथ मंदिर की तरह श्रीराम के मंदिर का निर्माण किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि 14 अगस्त से शुरु होने वाली वोडा अमरनाथ यात्रा के लिए जिला स्तर पर या़त्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं की सूची बनाई जा रही है। वहीं अखंड भारत दिवस कार्यक्रम को विद्यालय स्तर पर करने की तैयारी चल रही है। 28 अगस्त को हरिद्वार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। प्रांतीय मंत्री ने कहा कि कुल 32 आयाम विश्व हिन्दू परिषद संचालित कर रहा है। पूरे जनपद में कुल 140 एकल विद्यालयों का संचालन किया जा रहा है। वही उन्होंने प्रवीण तोगड़िया का नाम लिये बिना कहा कि कुछ लोग संगठन को छोड़कर दूसरा संगठन बना चुके है। संगठन को तोड़ने वाले हितेषी नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि वह दो बार अध्यक्ष रह चुके थे, तीसरी बार उनको यह दायित्व नहीं दिया जा सकता था वह अपने स्वार्थ के कारण संगठन से अलग हुए और दूसरा संगठन तैयार कर लिया। वहीं उन्होंने आशा जताई कि वह जल्द ही वापस संगठन में आयेंगें। इस दौरान प्रांत समरसता प्रमुख किशन सिंह बिष्ट, कुमाउ सम्भाग मं़त्री राजेंद्र, जिलाध्यक्ष मंगल सिंह बिष्ट, जिला मंत्री योगेश नयाल, मुकेश बिष्ट, भानू मेर, अजय बोरा सहित कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply