मुख्यमंत्री राहत कोष में, मुख्यमंत्री के परिवार का भी योगदान

प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उत्तराखंड भी आया आगे  मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश 

890

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत अपने 5 माह का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का निर्णय लिया है।मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती सुनीता रावत ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत 1 लाख रुपए का चेक, मुख्यमंत्री की बेटी कृति रावत ने 50,000 एवं सृजा ने 2000 रुपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दिए हैं।

प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उत्तराखंड भी आया आगे

वैश्विक कोरोना महामारी से पीड़ित जनता के सहायतार्थ प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उत्तराखंड द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में सहायता राशि जमा की जाएगी।मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री सतीश चंद्र घिल्डियाल ने भेंट के दौरान यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों से फोन के माध्यम से कोविड-19 के प्रभावी नियंत्रण के लिए की जा रही तैयारियों की जानकारी ली|

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रखी जाएं| खाद्यान्न एवं आवश्यक वस्तुओं की पूर्ण उपलब्धता रखी जाए| सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन कराया जाए|

इसे भी पढ़ सकते हैं :- कोरोना वायरस बचाव कार्यों में कार्यरत कर्मियों का होगा बीमा :मुख्यमंत्री

प्रदेश की जनता को सुरक्षित रखना हम सबकी जिम्मेदारी है| उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार की आवश्यकताओं के लिए शासन के उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए|

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग लिया जाए| यह ध्यान रहे कि खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री में ओवर रेटिंग की शिकायत ना हो|

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्साधिकारियों से भी स्वास्थ्य सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली| स्वास्थ्य संबंधी किसी भी आवश्यक सामग्री के लिए स्वास्थ्य सचिव एवं डीजी स्वास्थ्य से संपर्क करने के निर्देश दिए|

इसे भी पढ़ सकते हैं :- प्रदेश के निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम में ओ पी डी खुली रहेगी

Leave a Reply