डायनामिक लेडी ‘श्वेता’ रात को भी सक्रिय है ड्यूटी पर

1184

देहरादून:-(अर्जुन सिंह भंडारी)एसपी सिटी देहरादून श्वेता चौबे दून पुलिस में कोरोना काल में सबसे सजग और सक्रिय पुलिस अधिकारी के रूप में सामने आई है।उनके द्वारा लॉकडाउन प्रथम के समय से ही शहर के भीतरी छोर से शहरी सीमाओं से सटे क्षेत्रों का निरीक्षण बदस्तूर जारी है जिससे उनके अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों का मनोबल भी बढ़ रहा है। उनके द्वारा दिन रात शहर के अलग अलग क्षेत्रों में पुलिस व्यवस्था के साथ साथ आम जनता द्वारा लॉकडाउन में नियमों के पालन का भी स्वयं जायज़ा लिया जा रहा है।

बैरिकेडिंग व पिकेट पॉइंट्स का निरीक्षण किया

कल उनके द्वारा सुरक्षा के लिहाज़ से शहर में रात की स्थिति व पुलिस कर्मियों की ड्यूटी का निरिक्षण करने रात भ्रमण पर निकला गया। उनके द्वारा मुख्यतः शहर के ज़्यादा आबादी व ज़्यादा आवाजाही क्षेत्रों के बैरिकेडिंग व पिकेट पॉइंट्स का निरीक्षण किया गया व वहां तैनात पुलिस कर्मियों से हालातों का जायज़ा लिया गया,इसमें मुख्य रूप से उनके द्वारा रिस्पना स्थित चेकिंग पॉइंट पर ड्यूटी पर तैनात थानाध्यक्ष नेहरूकॉलोनी दिलबर सिंह नेगी व चौकी इंचार्ज डिफेंस कॉलोनी नीमा रावत से क्षेत्र की स्थिति का हाल जाना गया।

ड्यूटी के वक़्त मास्क व स्वयं की सुरक्षा भी रखने को कहा

एसपी सिटी द्वारा इस दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की चेकिंग के विषय में मौजूद पुलिस कर्मियों से खास तौर पर विचार विमर्श किया। उनके द्वारा सभी पुलिस कर्मियों से उनको ड्यूटी के दौरान आने वाली दिक्कतों के बारे में भी बात करते हुए ड्यूटी के वक़्त मास्क व स्वयं की सुरक्षा भी रखने को कहा गया।

वाहन को सीज़ कर थाना नेहरुकोलोनी में जमा करवाया

इस दौरान एसपी सिटी द्वारा बेरिकेडिंग पर एक स्कार्पियो गाड़ी को चेकिंग के लिए रोक गया व उससे परमिट दिखाने को कहा जिसपर उन वाहन चालकों पर दोपहिया वाहन का परमिट निकला जिसपर एसपी सिटी द्वारा ट्रैफिक इंस्पेक्टर को तुरंत गाड़ी के कागज़ जांचने को कहा गया जिसपर उनको उस वाहन का रजिस्ट्रेशन 2 वर्ष पूर्व खत्म होने की जानकारी मिली। एसपी सिटी द्वारा उन व्यक्तियों को बिना रजिस्ट्रेशन के 2 साल से वाहन सड़क पर दौड़ाने के लिए जमकर लताड़ लगाई गयी व तत्काल कार्यवाही करते हुए वाहन को सीज़ कर थाना नेहरुकोलोनी में जमा करवाया।

सम्बन्धित समाचार:-एसपी सिटी श्वेता चौबे ने चेकिंग इंतजामों का लिया जायज़ा

थानाध्यक्ष नेहरुकोलोनी द्वारा इस दौरान चेकिंग पॉइंट पर रात के वक़्त गुज़रने वाले सभी वाहनों को कागज़ी तसल्ली के बाद ही आगे जाने की अनुमति दी गयी व कई वाहन चालकों को रात के समय अनावश्यक निकलने पर लॉकडाउन के नियम के अनुरूप घर जाने की हिदायतें भी दी गयी।

गौरतलब है कि लॉकडाउन के पूर्व से ही एसपी सिटी द्वारा लगातार चारों तरफ नज़र बनाई जा रही है।कल भी उनके द्वारा दिन के समय थाना क्लेमेंटटाऊन अंतर्गत अशारोड़ी चौकी चेक पोस्ट पर स्थिति का जायज़ लेने जाया गया था जहां उनके द्वारा पुलिस कर्मियों व स्वास्थ्य कर्मियों से क्रमशःसुरक्षा व्यवस्था व स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी ली गयी थी।

सम्बन्धित समाचार:-उत्तरकाशी राजस्व पुलिस का कारनामाः 6 माह और 3 साल के बच्चे को बनाया मुलजिम

Leave a Reply