रंग लाई सरकार की सख्ती ,सड़के हुई सूनी

815
24 मार्च,दिलाराम चौक ,देहरादून

उत्तराखंड में लॉक डाउन के बाद कल 23 मार्च को दिन भर लोगों का हजूम सड़कों पर रेंगता रहा। पुलिस कर्मियों को लोगों को सम्हालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी थी। परन्तु पढ़े -लिखे लोगो के इस शहर वासियों पर कोई फर्क नहीं पड़ा। गजब तो ये कि वक्त की नजाकत को भी ये लोग नहीं समझ रहे।

उत्तराखंड ही नहीं देश के अन्य शहरों से भी ऐसे ही नज़ारे देख़ने में आ  रहे है। अब सरकारों ने भी सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। सख्ती  से लागू किये गए नियमो के कारण आज राजधानी के पुलिस कर्मियों को  भी कुछ राहत  मिलती नज़र आई। यदि लोग इसी तरह सहयोग करें  तो सरकार  को काफी हद तक समस्याओं को सुलटाने  में मदद मिलेगी।

आज २४ मार्च को राजधानी के कुछ सड़कों की तस्वीरें  बता रही हैं  कि वास्तव में लॉक डाउन है।

दोनों तस्वीरें दर्शनलाल चौक ,देहरादून

Leave a Reply