गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

1276

गंगा दशहरे के दिन देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी सहित गंगा के घाटों पर पवित्र डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पुरोहितों की गद्दियों पर जाकर दान पुण्य किया। गंगा के नियत घाटों पर श्राद्ध तर्पण संपन्न कराए गए। स्नान शांतिपूर्ण संपन्न चल रहा है। सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी सतर्कता बरते हुए है। हरिद्वार गंगा घाट हर हर गंगे के जयघोष से सुबह से गूंजने लगे। गंगा दशहरे का स्नान तड़के से प्रारंभ हो गया है। जैसे-जैसे दिन चढ़ता रहा वैसे वैसे गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी।

गंगा दशहरे के दिन पितृ तर्पण का भी है विशेष महत्व

स्नान के बाद श्रद्धालु कुशावर्त और नारायणी शिला जाकर श्राद्ध कर्म संपन्न कराया। गंगा दशहरे के दिन पितृ तर्पण का भी विशेष महत्व है। अनेक घाटों पर अंजुली में गंगा जल भरकर श्रद्धालु तर्पण करते नजर आए। स्नान के बाद श्रद्धालु उगते सूर्य को अर्घ्य प्रदान कर रहे हैं। गंगा के घाटों पर भक्तों ने पुरोहितों और पंडितों से धरती पर गंगा अवतरण की कथा भी सुनी। हरिद्वार में सुरक्षा के खासा इंतजाम किए गए है। हरकी पैड़ी, सुभाष घाट, लोकनाथ घाट, कुशावर्त घाट सहित अन्य गंगा घाटों पर पुलिस बल के साथ ही गोताखोर तैनात हैं।

Leave a Reply