गुरुकुल में दिए जाते हैं बच्चों को संस्कारः कैलाशानंद

1215

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बुधवार को युवा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ में आहुतियां देकर की गई। महोत्सव में बीटेक के छात्र गौरव कैन्थूरा की पुस्तक का विमोचन किया गया। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बुधवार को युवा महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत यज्ञ में आहुतियां देकर की गई। महोत्सव में बीटेक के छात्र गौरव कैन्थूरा की पुस्तक का विमोचन किया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने महोत्सव में समां बांध दिया।

गुरुकुल कांगड़ी का डंका बजता है पूरे विश्व में

दक्षिण काली मंदिर के स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि संस्कृति, संस्कार और संस्कृत को लेकर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का डंका पूरे विश्व में बजता है। विश्वविद्यालय में बच्चों को संस्कार दिए जाते हैं। यहां के छात्र देश की राजनीति और मीडिया के क्षेत्र में अद्वितीय स्थान प्राप्त कर चुके हैं। हिन्दू रक्षा सेना सनातन धर्म महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रबोधानंद गिरि ने कहा कि युवा देश की धरोहर हैं।

श्रीपंचम दशानाम जूना अखाड़ा के महंत गोल्डन बाबा ने कहा कि यह विश्वविद्यालय उनके जीवन की पहली पाठशाला है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरेन्द्र कुमार ने कहा कि युवाओं का मार्गदर्शन करने का काम गुरुकुल अपने स्थापनाकाल से ही करता रहा है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर विनोद कुमार ने कहा कि युवा महोत्सव का उद्देश्य छात्रों की आंतरिक शक्ति को उभारना है।

इस अवसर पर देवपाल राठी, विशाल गर्ग, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील त्यागी, छात्र संघ अध्यक्ष विक्रम भुल्लर, डॉ. आरकेएस डागर, डॉ. ऋषि कुमार शुक्ला, दिनेश चंद्र शास्त्री, चन्द्रप्रकाश, वैभव चैहान, अक्षय सैनी, डॉ. शिवकुमार, डॉ. जेपी डंगवाल, डॉ. राहुल चैहान, डॉ. राकेश भुटियानी, डॉ. निशान्त कुमार, डॉ. अजेन्द्र कुमार, डॉ. संजीव लाम्बा, दुष्यन्त तराणा, शुभम खटाना, डॉ. आशीष आर्य, डॉ. गगन माटा, नन्द किशोर, नवीन कुमार, अमित कुमार, डॉ. मयंक अग्रवाल, कुलभुषण शर्मा, डॉ. संचित डागर, लोकेश जोशी, डॉ. पंकज कौशिक, राहुल पाल,वीके सिंह, डॉ. अजय मलिक, डॉ. हिमांशु पंडित आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply