गुरुकुल कांगड़ी विवि के नए चांसलर बने केंद्रीय राज्य मंत्री सत्यपाल सिंह

1379

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय का कुलाधिपति चुना गया है। विवि की तीन प्रबंध आर्य प्रतिनिधि सभाओं के प्रधानों ने सर्वसम्मति से विवि के कुलाधिपति के रूप में सत्यपाल सिंह का चयन किया है।

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के चयन को लेकर दिल्ली, हरियाणा और पंजाब आर्य प्रतिनिधि सभाओं के प्रधानों ने बुधवार को चंडीगढ़ में बैठक की। जिसमें दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान धर्मपाल आर्य, हरियाणा आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान मास्टर रामपाल आर्य और पंजाब आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान सुदर्शन आर्य से सर्वसम्मति से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के रूप में सत्यपाल का चयन किया।

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से भाजपा के सांसद हैं सत्यपाल सिंह

केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सत्यपाल सिंह 2014 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से भाजपा के सांसद चुने गए। उनके पास मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, जल संसाधन और गंगा सफाई राज्य मंत्री का दायित्व है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की प्रबंध आर्य प्रतिनिधि सभा दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के प्रधानों से सर्वसम्मति से सत्यपाल सिंह को विवि का कुलाधिपति चुना है।

Leave a Reply