केवट ने श्री राम को गंगा नदी पार करवाया

2094
केवट ने श्रीराम को गंगा नदी पार उतारा 

सांस्कृतिक नगरी में रामलीला मंचन की धूम 

अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी में रामलीला की धूम मची हैं। पंचम दिवस पर केवट मिलन, वनवासिन प्रसंग, भरत केकई संवाद से चित्रकूट तक की रामलीला का मंचन किया गया देर रात्रि तक दर्शकों ने रामलीला मंचन का आनंद लिया। पात्रों ने अपने अभिनय से लोगों को भाव विभोर कर दिया।

नगर के नंदादेवी, हुक्का क्लब, धारानौला, राजपुरा, कर्नाटक खोला, सरकार की आली, एनटीडी व खत्याड़ी में देर रात्रि तक रामलीला का मंचन प्रथम नवरात्र से किया जा रहा है। पंचम दिवस पर भगवान श्रीराम का केवट से गंगा पार उतारने का आग्रह किया गया, जिस पर केवट ने पहले चरण धोने की बात कहते हुए भगवान् से कहा की आपके चरण लगने से एक पत्थऱ ने नारी का रूप ले लिया था कहीं हमारी नाव भी नारी बन गई तो हमारी जीविका का सहारा नहीं रहेगा। इस पर भगवान से मिली अनुमति के बाद उन्होंने श्रीराम के चरण धोये और फिर गंगा पार उतारा। इसके बाद वनवासिन प्रसंग, भरत केकई संवाद से चित्रकूट मिलान तक की रामलीला का मंचन किया गया।

नंदादेवी प्रांगण में हुई रामलीला मंचन में नवीन बिष्ट दशरथ, पुष्पा रौतेला कैकयी, गणेश मेर सुमंत, केवट की भूमिका परितोष जोशी, दीप तिवारी, मोहन जोशी, संजय साह, धनंजय साह, दीवान बिष्ट व वनवासिन की भूमिका सौम्या सनवाल, ख़ुशी वर्मा, किरण परगाई, मनीषा जोशी, अंशा, काकुल, भक्ति उप्रेती, आस्था बिष्ट, शगुन तिवारी, भूमि बिष्ट ने निभाई। इस दौरान जगदीश भंडारी, अतुल वर्मा, महेंद्र बिष्ट, राजकमार बिष्ट, जगदीश बिष्ट, हरि विनोद साह, संतोष मिश्रा, जगदीश वर्मा, अर्जुन बिष्ट, संजय उप्रेती, विजय सनवाल आदि मौजूद रहे। वही धारानौला में हुई चित्रकूट मिलन तक की रामलीला मंचन के दौरान दिनेश जोशी, भूपाल मनराल, दीपक जोशी, दीपक गुरुरानी, मनोज सनवाल मौजूद रहे। लक्ष्मी भंडार में शिवचरण पांडे, राजेंद्र तिवारी, त्रिभुवन गिरी ‘शामिल रहे। कर्नाटक खोला में मनीष तिवारी, काजल भारती, बिट्टू कर्नाटक, देवेंद्र कर्नाटक, हेम जोशी, अखिलेश थापा, हृदयेश तिवारी, अमित मल्होत्रा आदि मौजूद रहे। एनटीडी में पायल बिष्ट ने श्रीराम, कोमल रजवार लक्ष्मण, पलक बिष्ट सीता  भूमिका निभाई। इस दौरान वेद तिवारी, गिरीश धवन गोलू तिवारी, राजू बिष्ट, मुकेश नेगी, भुवन तिवारी, पंकज कांडपाल, सौरभ वर्मा, दीपेंद्र परिहार, नवीन तिवारी, ललित तिवारी मौजूद रहे। राजपुरा में श्रीराम कली, स्नेहा लक्ष्मण, पंकज कुमार दशरथ, मनीषा कैकयी का अभिनय किया। इस मौके पर किशन लाल, विमलेश कुमार, बेरी प्रसाद, लता प्रसाद, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार, विपिन कुमार, सतीश कुमार मौजूद रहे। वहीं सरकार की आली व खत्याड़ी में भी देर रात तक रामलीला का मंचन हुआ

 

Leave a Reply