Shinzo Abe Death: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का निधन

268

टोक्यो। Shinzo Abe Death:  जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का इलाज के दौरान निधन हो गया है। आबे पर आज सुबह ही जानलेवा हमला हुआ था। पश्चिमी जापान के नारा शहर में 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी नाम के व्यक्ति द्वारा हमला किया गया। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे बंदूक भी बरामद की है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार आबे को सीने में गोली मारी गई थी।

Uttarakhand Road accident: रामनगर में हुआ हादसा, 9 की गई जान

आबे को गोली लगने के बाद कई बड़े देशों के प्रमुखों ने हमले की निंदा की। भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस घटना की निंदा की है।

03:18 PM, 08 Jul 2022
पीएम मोदी ने आबे के साथ सबसे हालिया मुलाकात की एक तस्वीर साझा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के साथ अपनी सबसे हालिया मुलाकात की एक तस्वीर साझा की है। पीएम ने लिखा कि शिंजो हमेशा भारत-जापान संबंधों को मजबूत करने के लिए गंभीर रहते थे। उन्होंने अभी-अभी जापान-भारत एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला था।

03:10 PM, 08 Jul 2022
राजनाथ सिंह ने भी दुख जताया

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के निधन (Shinzo Abe Death) पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि भारत ने एक करीबी दोस्त खो दिया है जिसने भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में काम किया था।

03:01 PM, 08 Jul 2022
भारत में शनिवार को राष्ट्रीय शोक

पीएम मोदी ने दुख जताते हुए कहा कि शिंजो आबे के निधन पर हमारी गहरी संवेदना है और इसी के चलते देश में शनिवार (9 जुलाई) एक दिन का राष्ट्रीय शोक होगा।

02:52 PM, 08 Jul 2022
पीएम मोदी ने आबे के निधन पर जताया शोक

पीएम मोदी ने शिंजो आबे के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो के जाने से काफी दुखी हूं। वह एक महान वैश्विक राजनेता और एक उल्लेखनीय प्रशासक थे। उन्होंने जापान और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया।

02:39 PM, 08 Jul 2022
शिंजो आबे का निधन, जापानी मीडिया ने की पुष्टी

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की निधन (Shinzo Abe Death) की पुष्टि हो गई है। आबे को क्योटो के पास नारा शहर में एक राजनीति कार्यक्रम में भाषण देने के दौरान गोली मार दी गई थी। जापान के स्थानीय एनएचके वर्ल्ड न्यूज ने निधन की पुष्टी की है।

02:12 PM, 08 Jul 2022
चीनी सोशल मीडिया पर जापान विरोधी पोस्ट, हमलावर की कर रहे सराहना

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की रिपोर्ट के बाद, चीनी लोगों ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर हमलावर की सराहना करते हुए उसे नायक तक कह दिया और आबे के लिए “मृत्यु की कामना” के जश्न मनाने वाले संदेश पोस्ट करना शुरू कर दिया।

01:46 PM, 08 Jul 2022
बोरिस जानसन ने भी आबे पर हुए हमले को लेकर जताया दुख

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने भी शिंजो आबे पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा कि इस घटना के बारे जानकर उन्हें काफी दुख हुआ है।

01:32 PM, 08 Jul 2022
हमलावर ने बताई हमले की वजह

स्थानीय मीडिया के अनुसार हमलावर ने शिंजो आबे पर हमला (Shinzo Abe Death) करने की वजह का खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार हमलावर ने बताया कि वह जापान के पूर्व प्रधानमंत्री से काफी नाखुश था और इसलिए ही उन्हें जान से मारना चाहता था।

01:18 PM, 08 Jul 2022
जयशंकर ने शिंजो आबे पर हुए हमले की निंदा की

भारत के विदेश मंत्री डा. एस जयशंकर ने जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हुए जानलेवा हमले की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट किया, “पूर्व जापानी पीएम शिंजो आबे के बारे में खबर जानकर गहरा सदमा लगा है। उन्होंने इसी के साथ आबे के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।

01:05 PM, 08 Jul 2022
हमलावर की हुई पहचान, बंदूक भी बरामद

जापान की स्थानीय मीडिया के अनुसार जापानी पुलिस ने आबे को गोली मारने के आरोप में गिरफ्तार किए गए संदिग्ध की पहचान नारा शहर के रहने वाले 41 वर्षीय तेत्सुया यामागामी के रूप में की है। हमलावर के पास से एक बंदूक भी बरामद की गई है।

12:47 PM, 08 Jul 2022
जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने शिंजो आबे पर हमले की निंदा की

जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने शुक्रवार को पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हुए “बर्बर” हमले की निंदा की है और कहा कि किसी भी लोकतंत्र में इस तरह के कृत्य की अनुमति नहीं है। देश के नाम एक लाइव संबोधन में किशिदा ने कहा कि आबे की हालत गंभीर है।

11:32 AM, 08 Jul 2022
मैं कड़े शब्दों में इस घटना की आलोचना करता हूं- पीएम फुमियो किशिदा

जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने आज नारा शहर में पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली लगने के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए कहा- मैं आलोचना करने के लिए सबसे कड़े शब्दों का उपयोग करना चाहता हूं, और इस समय मैं यही बताना चाहता हूं।

11:25 AM, 08 Jul 2022
जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने कहा- ‘यह बर्बर और दुर्भावनापूर्ण’

जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने शिंजो आबे के गोली लगने पर कहा- यह बर्बर और दुर्भावनापूर्ण है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। हम वह सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं… इस समय, डॉक्टर श्री आबे को बचाने के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं।

11:17 AM, 08 Jul 2022
प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं – पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे के गोली लगने पर कहा- मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हमारे संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।

11:06 AM, 08 Jul 2022
ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस ने शिंजो आबे के लिेए संवेदनाएं व्यक्त की

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीस ने ट्वीट कर कहा- जापान से चौंकाने वाली खबर है कि पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मारी गई है – इस समय हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।

11:01 AM, 08 Jul 2022
जी20 बैठक में ब्लिंकन ने कहा- ‘हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ’

इंडोनेशिया के बाली द्वीप पर जी20 बैठक से इतर ब्लिंकन ने कहा,हमारे विचार, हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ, उनके परिवार के साथ, जापान के लोगों के साथ हैं। यह एक बहुत ही दुखद क्षण है। और हम जापान से समाचार की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

10:51 AM, 08 Jul 2022
पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा- जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमले की खबर सुनकर स्तब्ध हूं, जिन्होंने भारत-जापान संबंधों को गहरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। मेरी संवेदनाएं परिवार के साथ है।

10:28 AM, 08 Jul 2022

Japan Ex-PM Shinzo Abe Shot News- प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और कैबिनेट मंत्री लौट रहे हैं टोक्यो
सरकार के प्रवक्ता का कहना है कि अबे को गोली मारने के बाद प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और कैबिनेट मंत्री टोक्यो लौट रहे हैं, रिपोर्ट एपी

10:26 AM, 08 Jul 2022
Shinzo Abe LIVE- अमेरिका जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली लगने से ‘दुखी और स्तब्ध’

अमेरिका ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले पर दुख जताया है। अमेरिकी राजदूत रहम इमानुएल ने कहा कि वे इस घटना से दुखी और स्तब्ध हैं। अधिकारियों और मीडिया के अनुसार, जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे आबे पर ऊपरी सदन चुनाव से कुछ दिन पहले पश्चिमी शहर नारा में भाषण देने के दौरान गोली मारी गई है।

Maa Kalichaud Temple: पहुंचे CM धामी, मां काली की पूजा अर्चना

 

 

Leave a Reply