Ukraine Russia War Live: इस्तांबुल में रूस-यूक्रेन वार्ता समाप्त

382

Ukraine Russia War Live: यूक्रेन और रूस के बीच जंग का आज 34वां दिन है। एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी यूक्रेन में तबाही का मंजर जारी है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की सीधे पुतिन से बात करने की इच्छा जता चुके हैं। लेकिन, अभी तक क्रेमलिन की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। रूस के रक्षा मंत्री ने नाटो को यूक्रेन की मदद करने को लेकर आगाह किया है और दावा किया है कि यूक्रेन की सैन्य क्षमताएं कम हुई हैं। बाइडन की ओर से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर की गई टिप्पणी पर भी रूस की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। तुर्की के इस्तांबुल में आज रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता का चौथा दौर आयोजित हुआ।

Assam and Meghalaya border dispute: असम-मेघालय के बीच सुलझा सीमा विवाद

Ukraine Russia War Live update:

मारियुपोल हमले में कम से कम सात लोगों की मौत

यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने बताया है कि मंगलवार की सुबह मारियुपोल की एक प्रशासनिक इमारत हुए रूस के हमले में कम से कम सात लोगों की जान गई है और 22 अन्य घायल हुए हैं।

कीव-चेर्नीहीव के पास सैन्य गतिविधियां धीमी करेगा रूस

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि हम यूक्रेन की राजधानी कीव और चेर्नीहीव के आस-पास अपनी सैन्य गतिविधियों को काफी कम करेंगे। इससे पहले रूस ने कहा था कि अब हम अपना ध्यान डोनबास क्षेत्र की आजादी पर केंद्रित करेंगे। दोनों देशों के बीच आज ही इस्तांबुल में शांति वार्ता का चौथा दौर हुआ है। बैठक में यूक्रेनी वार्ताकारों ने यूक्रेन की सुरक्षा की गारंटी के लिए अंतरराष्ट्रीय समझौते का आह्वान किया।

रेड क्रॉस समिति की मांग, समझौते पर पहुंचें रूस-यूक्रेन

अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति (आईसीआरसी) ने रूस और यूक्रेन से मांग की है कि वह यूक्रेन के मारियुपोल जैसे अन्य शहरों में फंसे नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए एक स्पष्ट समझौते पर पहुंचें। समिति ने कहा कि मारियुपोल में लोगों के लिए समय खत्म होता जा रहा है।

इस्तांबुल में रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता समाप्त

तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में चल रही यूक्रेन और रूस के बीच वार्ता समाप्त हो गई है। तुर्की में यूक्रेन के दूतावास ने यह जानकारी दी। दोनों देशों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता का यह चौथा दौर था जो करीब चार घंटे चला। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि यह वार्ता आज पूरी हो गई है या कल भी जारी रहेगी।

अब डोनबास की आजादी पर ध्यान लगाएगा रूस

रूस के रक्षा मंत्री सर्गी शोइगू ने कहा है कि यूक्रेन में हमारे विशेष सैन्य अभियान के पहले चरण के सभी उद्देश्य पूरे हो गए हैं। हमने यूक्रेन की सैन्य क्षमताओं को बहुत कम कर दिया है। अब हम डोनबास इलाके की स्वतंत्रता पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

पुतिन पर बाइडन के बयान पर रूस ने दी तीखी प्रतिक्रिया

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पर की गई टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पेस्कोव ने कहा कि बाइडन की से किया गया निजी अपमान रूस और अमेरिका के संबंधों को प्रभावित करेगा। उन्होंने कहा कि कभी न कभी हमें रणनीतिक स्थिरता और सुरक्षा पर बात करनी होगी।

रूस ने अब्रामोविच को जहर दिए जाने की खबरें खारिज कीं

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने उन खबरों को खारिज किया है जिनमें कहा जा रहा है रूस के अरबपति रोमन अब्रामोविच को इस महीने की शुरुआत में वार्ताओं के एक अनौपचारिक दौर के दौरान जहर दिया गया था। पेस्कोव ने कहा कि यह ‘सूचना युद्ध’ है। ये खबरें सही नहीं हैं।

यूक्रेन पर रूस का हमला सीरिया युद्ध जैसा

मानवाधिकारों के लिए काम करने वाले अंतरराष्ट्रीय संगठन एम्नेस्टी इंटरनेशनल ने कहा है कि यूक्रेन पर रूस का हमला सीरियाई युद्ध में उसकी गतिविधियों जैसा है। संगठन ने यूक्रेन में जान गंवाने वाले नागरिकों की बढ़ती संख्या देखते हुए युद्ध अपराधों को लेकर चिंता व्यक्त की। एम्नेस्टी इंटरशेनल के महासचिव एग्नेस कैलामार्ड ने कहा कि यूक्रेन में वही घटनाएं दोहराई जा रही हैं जो हमने सीरिया में देखी थीं।

Lakhimpur Violence Case: योगी सरकार ने किया था आशीष मिश्रा की जमानत का विरोध

Leave a Reply