भूस्खलन की चपेट में आई कार, अलकनंदा नदी में समाई

1466

देवप्रयाग के समीप ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर एक कार भूस्खलन की चपेट में आ गयी है। भूस्खलन के मलबे से कार सड़क से 300 मीटर नीचे धकेलती चली गयी। कार अलकनंदा नदी में समा गई है। बताया जा रहा है कि ऑलवेदर रोड निर्माण के लिए हो रही सड़क कटिंग के कारण भूस्खलन हुआ।

देवप्रयाग से तीन किमी आगे श्रीनगर मार्ग पर सड़क चैड़ीकरण कर उधेड़ी गयी पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आकर एक कार अलकनंदा नदी में जा गिरी। कार में सवार पांच लोग सवार थे। तीन लोग घायल हो गए हैं। जबकि नदी से एक यात्री का शव बरामद हुआ है। एक यात्री लापता बताया जा रहा है। घायलों को श्रीनगर बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऑल वेदर रोड़ के लिए की गयी थी कटिंग

देवप्रयाग थाना प्रभारी विनोद राणा ने बताया कि शनिवार शाम को करीब चार बजे एक कार ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर चमोली से ऋषिकेश की ओर आ रही थी।देवप्रयाग से तीन किमी पहले कार पहाड़ी दरकने से हुए भूस्खलन की चपेट में आ गयी। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर कार भूस्खलन की चपेट में आयी, वहां ऑल वेदर रोड़ के लिए चैड़ीकरण कर कटिंग की गयी थी।

शनिवार शाम को तेज हवाएं चलने पर पेड़ टूटने से पहाड़ी पर पड़ी दरार चैड़ी होते ही मलबा भरभराकर नीचे आ गिरा। सड़क से गुजर रही कार इस दौरान भूस्खलन की चपेट में आ गयी, जो सीधे अलकनंदा नदी में समा गयी। हादसे में पीडितों की ठीक तरह से पहचान नहीं हो पाई है। सभी चमोली के रहने वाले बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू का काम जारी है।

video

video

video

Leave a Reply