प्रदेश सरकार बेरोजगारों को दे रही रोजगार: प्रकाश पंत

1406

संसदीय कार्य एवं आबकारी मंत्री प्रकाश पंत ने गुरुवार को थराली उपचुनाव प्रचार में जाने से पूर्व उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि राज्य सरकार लगातार विकास कार्यो को बढ़ावा दे रही है। साथ ही बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने वर्तमान वर्ष में एक लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। कहा कि प्रदेश में नौ लाख 23 हजार शिक्षित बेरोजगार पंजीकृत हैं। जिसके सापेक्ष प्रदेश में दो लाख 17 हजार पद रिक्त हैं। बेरोजगारों को स्किल डेवलपमेंट के तहत रोजगार देने का प्रयास जारी है। आबकारी नीति के संबंध में उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में इस मद में 15 हजार करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त होता था। जबकि पिछले वर्ष 22 करोड़ का लक्ष्य प्राप्त किया है।

कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए राज्य सरकार की ओर से काश्तकारों को मात्र दो फीसद ब्याज दर एक लाख तक का लोन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस अवसर पर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ.धन सिंह रावत, जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल, पूर्व विधायक अनिल नौटियाल, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र नयाल, मीडिया प्रभारी अरुण मैठाणी, जयकृत बिष्ट, अनिल नेगी, नवीन टाकुली, मनीष चैहान, अनुसूया जोशी, पंकज डिमरी आदि मौजूद थे।

बढ़ती मंहगाई से जनता त्रस्त

कर्णप्रयाग में थराली विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा के शीर्ष नेताओं पर पूर्व मंडी परिषद अध्यक्ष संदीप नेगी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी ने भाजपा नेताओं पर कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती मंहगाई के कारण देश और प्रदेश की जनता त्रस्त है। बावजूद इसके खाद्य सामग्री से लेकर डीजल-पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

Leave a Reply