देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम ंिसंह के नेतृत्व में पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों एवं बढ़ती महंगाई के विरोध में मशाल जुलूस निकाला। कांग्रेस मुख्यालया में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रीतम सिंह ने देश में बेकाबू होती पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों के लिए केन्द्र की मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए केन्द्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमत अपने न्यूनतम स्तर पर रही किन्तु पूरे चार वर्ष केन्द्र की मोदी सरकार ने देश की जनता को कभी पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों को कम कर राहत देने का काम नहीं किया। उन्होंने कहा यूपीए सरकार के समय में 129 डॉलर प्रति बैरल कच्चे तेल के मुकाबले एनडीए सरकार के समय कच्चे तेल की कीमत 34 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंची किन्तु बाजार में डीजल, पेट्रोल की कीमतें कभी कम नहीं हुई और केन्द्र सरकार ने चार वर्श में लोगों की जेब पर डकैती डालकर तेल सेक्टर में 9 लाख करोड़ रूपये कमाने का काम किया। प्रीतम सिंह ने कहा यूपीए सरकार के समय में जो गैस का सिलेंडर 377 रूपये में उपभोक्ता तक पहुंचता था वह आज 800 रूपये का हो गया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल की कीमतें बढ़ने से आम उपभोग की वस्तुओ ंकी कीमतें भी आसमान छू रही हैं। कार्यक्रम का संचालन करते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने कहा कि उत्तराखण्ड में डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। राज्य में सरकार नाम की कोई चीज दिखाई नहीं पड़ रही है। पूरे प्रदेश के अन्दर वर्तमान में जहां जनता केन्द्र सरकार की नीतियों के कारण बढ़ रही महंगाई से त्रस्त है। धस्माना ने कहा राजधानी देहरादून सहित सभी पर्वतीय इलाकों में पीने के पानी का गंभीर संकट बना हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसी पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरकर राज्य व केन्द्र की जन विरोधी सरकारों का विरोध करेंगे। सभा के बाद कांग्रेसी हाथों में मशाल लेकर बड़ी संख्या में केन्द्र व राज्य सरकार विरोधी व महंगाई विरोधी नारे लगाते हुए कांग्रेस मुख्यालय से एस्लेहॉल, गांधी पार्क होते हुए घंटाघर पहुंचे जहां कुछ देर रूककर जोरदार नारेबाजी की। राजपुर रोड़ होते हुए कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे।
Bollywood
Money Laundering : शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा पर ED का...
Money Laundering : गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। ईडी...
Business
Patanjali Ads Case : सुप्रीम कोर्ट का निर्देश रामदेव और बालकृष्ण...
Patanjali Ads Case : मंगलवार को योग गुरु रामदेव और बालकृष्ण को उच्चतम न्यायालय ने भ्रामक विज्ञापन मामले में सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने...
Gadgets
Sports
T20 World Cup 2024 : भारत के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड...
नई दिल्ली। T20 World Cup 2024 : मंगलवार को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारत की 15 सदस्यीय स्क्वाड का एलान हो गया...
Health
Benefits of drinking hot water: सुबह सुबह गर्म पानी पीने के...
Benefits of drinking hot water: अक्सर लोग कहते है कि सुबह उठकर खाली पेट गर्म पानी पीना चाहिए पर क्या आप जानते है ऐसा...