चीन में पिछले दो महीनों से बाढ़ का कहर, 201 लोगों की मौत, 63 लापता

4162
page3news-china
page3news-china

बीजिंग, चीन में पिछले दो महीनों में आई बाढ़ से लगभग 201 लोगों की मौत हो गई है और 63 लोग गायब हो गए हैं। इस बात की पुष्टी चीन के सरकारी बचाव दल ने की है। सबसे हालिया मौतों की घटनाएं चीन के पर्वतीय पश्चिमी सिचुआन प्रांत में हुईं, यहां आठ लोग मारे गए और 23 अगस्त बुधवार सुबह तक लापता हो गए।

 

इससे पहले अगस्त में, 39 की मौत हो गई थी और नौ लोग टाइफून लेकिमा के कारण लापता हो गए थे। जुलाई में करीब 154 लोग मारे गए और 31 लापता हो गए थे जिनमें से 10 लाख से अधिक लोग अस्थायी आश्रय लेने के लिए मजबूर हुए थे।  हाल के वर्षों में चीन की सबसे खराब बाढ़ 1998 में आई थी, जब यांग्त्ज़ी, सोंगहुआ, पर्ल और नेन नदियों में आई बाढ़ से लगभग 3,700 से अधिक लोग मारे गए थे।

इतना ही नहीं इस साल पश्चिमी सिचुआन में भूस्खलन के कारण दो लोगों की मौत हो गई है और सात लोग लापता हो गए। यहां बिजली और संचार को बंद कर दिया गया है। इस महीने की शुरुआत में, सिचुआन प्रांत में एक भूस्खलन में 17 रेलकर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि पहले के भूस्खलन से क्षतिग्रस्त पटरियों की मरम्मत की मांग की जा रही थी।

video

video

video

Leave a Reply