यात्रा पूरी कर कैलास मानसरोवर यात्रियों का दूसरा दल जागेश्वर धाम पहुंचा 

1169
video

अल्मोड़ा।  कैलास मानसरोवर यात्रियों का दूसरा दल अपनी यात्रा पूरी कर गुरूवार की शाम शिव धाम जागेश्वर पहुंचा। भोलेशंकर के जयकारों के साथ  जागेश्वर धाम पहुंचे इस दल के यात्रियों ने मंदिर में दर्शन किये और बाबा का आशीर्वाद लिया। यह दल शुक्रवार की सुबह दिल्ली को वापस रवाना होगा।

इस दूसरे दल में शामिल 56 यात्रियों ने अपने यात्रा अनुभवों को साझा किया।  उन्होंने कहा की कैलास मानसरोवर की इस यात्रा करने के बाद उन्हें जो परम शांति का अनुभव हो रहा है उसे शब्दों में बया नहीं किया जा सकता। यात्रियों का कहना है कि भगवान भोलेनाथ के धाम के लिए उन्हें जितनी बार बुलावा आएगा वह इस यात्रा में जायेंगे। भारत और चीन में यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

video

Leave a Reply