Tanhaji Box Office Collection Day 31 200 करोड़ क्लब में तानाजी का अगला निशाना फ़िल्म कबीर सिंह

931
video

नई दिल्ली। अजय देवगन की फ़िल्म तानाजी- द अनसंग वॉरियर ने बॉक्स ऑफ़िस पर चौंकाने वाला प्रदर्शन किया है। पहले 100 करोड़ और फिर 200 करोड़ का पड़ाव पार करने के बाद तानाजी रेस में बनी हुई है। फ़िल्म पिछले साल रिलीज़ हुई विक्की कौशल की उरी- द सर्जीकल स्ट्राइक से भी बेहतर कलेक्शन कर चुकी है। वीकेंड्स पर तानाजी की कमाई में उछाल आने की वजह से कलेक्शंस मजबूत हो रहे हैं।

तानाजी ने सिनेमाघरों में 31 दिनों का पूरा कर लिया और फ़िल्म ने 3.45 करोड़ का कलेक्शन

रविवार (9 फरवरी) को तानाजी ने सिनेमाघरों में 31 दिनों का पूरा कर लिया और फ़िल्म ने 3.45 करोड़ का कलेक्शन किया, जिसके साथ 31 दिनों का नेट कलेक्शन 266.88 करोड़ हो गया है। तानाजी का यह पांचवां हफ़्ता चल रहा है और पांचवें वीकेंड में फ़िल्म ने 7.36 करोड़ का कलेक्शन किया है। पांचवें शुक्रवार को फ़िल्म ने 115 करोड़ और शनिवार को 2.76 करोड़ जमा किये थे।

200 करोड़ क्लब में तानाजी का अगला निशाना शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फ़िल्म कबीर सिंह है, जो 2019 में रिलीज़ हुई थी और 278 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। इस कलेक्शंस तक पहुंचने के लिए तानाजी को अब 11.12 करोड़ और चाहिए। फ़िल्म की मौजूदा रफ़्तार से लग रहा है कि कबीर सिंह भी पीछे छूटेगी।

रविवार को 6.28 करोड़ कमाये

तानाजी ने चौथे शुक्रवार (31 जनवरी) को 2.77 करोड़ का कलेक्शन किया था। शनिवार और रविवार को कलेक्शंस में जंप आया। शनिवार को फ़िल्म ने 4.48 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि रविवार को 6.28 करोड़ कमाये थे। सोमवार को फ़िल्म ने 2.32 करोड़, मंगलवार को 2.05 करोड़, बुधवार को 1.90 करोड़ और गुरुवार को 1.85 करोड़ जमा किये थे।

चौथे हफ़्ते के पहले दिन शुक्रवार को रणवीर सिंह की सिम्बा (240.22 करोड़) और रितिक रोशन की कृष 3 (240.50 करोड़) की कमाई को पीछे छोड़ दिया। शनिवार को विक्की कौशल की उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक के लाइफ़ टाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ा। 2019 में रिलीज़ हुई उरी ने 244 करोड़ का कलेक्शन किया था।

video

Leave a Reply