कांग्रेस ने भाजपा विधायकों की गुंडागर्दी के खिलाफ फूंका पुतला

1057

नैनीताल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायकों की गुंडागर्दी के खिलाफ बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। साथ ही विधायकों का पुतला भी फूंका। महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और कहा कि भाजपा सरकार में विधायक ही गुंडागर्दी पर उतर आए हैं।

आम लोगों को परेशान कर रहे हैं। इस तरह की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक विकास कार्य करने के बजाए गुंडागर्दी पर उतर आए। राज्य में कोई काम नहीं हो रहा है। सारी विकास योजनाएं ठप पड़ी हुई है। विकास के नाम पर महज बयानबाजी हो रही है।

पुराने आंकड़ों को पेश किया जा रहा है। यहां तक कि गौलापार में अंतरराज्जीय बस अड्डा बनाए जाना था। उसे भी रोक दिया गया। नई जगह बनाने को लेकर कोई पहल नहीं हो रही है। स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हैं। स्कूलों में शिक्षक नहीं है। फर्नीचर उपलब्ध नहीं है। इस दौरान जिला सतीश नैनवाल गोविंद अग्रवाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भाजपा विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

रुद्रपुर के भाजपा विधायक के दलित महिला से मारपीट मामले के बहाने मुख्य विपक्षी दल ने भाजपा और सरकार की सियासी घेराबंदी तेज कर दी है। घटना के विरोध में महिला कोंग्रेस प्रदेश के जिला मुख्यालय में पुतला दहन करेगी। महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक सरिता आर्य ने भाजपा के रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल द्वारा दलित महिला का अपमान दुःख व्यक्त करते हुए विधायक के खिलाफ तत्काल दंडनीय कार्रवाई की मांग की है। जारी बयान में पूर्व विधायक सरिता आर्य ने कहा एक तरफ भाजपा सरकार बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा दे रही है, दूसरी तरफ उसी सरकार के विधायक सरेआम दलित महिला और उसके परिवार की बालिकाओं को पीट रहे हैं।

Leave a Reply