अक्षय कुमार और करीना कपूर ख़ान की फ़िल्म गुड न्यूज़ का बेहतरीन सफ़र नये साल में भी जारी

913

नई दिल्ली। 2019 के आख़िरी शुक्रवार को रिलीज़ हुई अक्षय कुमार और करीना कपूर ख़ान की फ़िल्म गुड न्यूज़ का बेहतरीन सफ़र नये साल में भी जारी है। दूसरे वीकेंड के बाद सोमवार को फ़िल्म ने शानदार कलेक्शन किया। ट्रेंड को देखते हुए जानकार मान रहे हैं कि गुड न्यूज़ 200 करोड़ क्लब में एंट्री ले सकती है। उधर, ओवरसीज़ में भी गुड न्यूज़ अच्छा प्रदर्शन कर रही है।

सुलेमानी की हत्या के लिए ईरान ने सभी अमेरिकी सुरक्षा बलों को आतंकी घोषित किया

दूसरे सोमवार को गुड न्यूज़ ने 5.40 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसे मिलाकर 11 दिनों का नेट कलेक्शन 167.50 करोड़ हो चुका है। 200 करोड़ क्लब में दाखिल होने के लिए फ़िल्म को अब 32.50 करोड़ चाहिए। दूसरे शुक्रवार को फ़िल्म ने 8.10 करोड़ जमा किये थे, जबकि शनिवार को 11.70 करोड़ और रविवार को 14.40 अपनी झोली में किये।

गुड न्यूज़ ने पहले हफ़्ते में ही गुड न्यूज़ दे दी थी। फ़िल्म ने 127.90 करोड़ का कलेक्शन किया था। 27 दिसम्बर को रिलीज़ हुई गुड न्यूज़ ने 17.56 करोड़ की ओपनिंग ली थी। पहले शनिवार को फ़िल्म ने 21.78 करोड़ और रविवार को 25.65 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था। पहले सोमवार को फ़िल्म ने 13.41 करोड़ और मंगलवार को 16.20 करोड़ का कारोबार किया था। 2020 के पहले दिन छुट्टी होने की वजह से फ़िल्म के कलेक्शंस में उछाल आया, जिसके चलते बुधवार को फ़िल्म ने 22.50 करोड़ जमा कर लिये थे। गुरुवार को गुड न्यूज़ ने 10.80 करोड़ का कलेक्शन किया था।

क्रूड ऑयल की कीमतों में एक फीसद से अधिक की गिरावट के कारण सोने और चांदी के वायदा भाव में अच्छी-खासी गिरावट

Leave a Reply