CBSE 10th Result 2022: सीबीएसई बोर्ड ने घोषित किए 10वीं के नतीजे

239

नई दिल्ली। CBSE 10th Result 2022: सीबीएसई द्वारा जारी किए आकड़ों के अनुसार इस बार सेकेंड्री की परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर 94.04 फीसदी छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीनियर सेकेंड्री (कक्षा 12) के परिणामों की घोषणा आज, 22 जुलाई 2022 को किए जाने के बाद अब सेकेंड्री (कक्षा 10) के छात्र-छात्राओं के लिए भी नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की घोषणा दोपहर 2 बजे से पहले ही कर दी गई है। ऐसे में सीबीएसई बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राएं अपना परिणाम जल्द ही रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in, पर चेक कर सकत हैं।। वहीं, स्टूडेंट्स को अपनी मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट की डिजिटल कॉपी भारत सरकार के डिजीलॉकर पोर्टल, digitallocker.gov.in से या डिजीलॉकर मोबाइल ऐप्प से डाउनलोड करनी होगी।

Uttrakhand road projects की मुख्य सचिव संधु ने की समीक्षा

CBSE Board Class 10th Result 2022 LIVE Updates:

02:27 PM, 22 Jul 2022
CBSE 10th Result 2022 Live Update: 94.04 फीसदी उत्तीर्ण घोषित

सीबीएसई द्वारा जारी किए आकड़ों के अनुसार इस बार सेकेंड्री की परीक्षाओं में प्रदर्शन के आधार पर 94.04 फीसदी छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण घोषित किया गया है।

02:16 PM, 22 Jul 2022
कुछ देर में आएगा पास प्रतिशत

सीबीएसई कक्षा 10 परिणाम 2022 का परिणाम जारी होने के साथ ही कुछ देर में पास प्रतिशत भी रिलीज कर दिया जाएगा।

02:02 PM, 22 Jul 2022
CBSE 10th Result 2022 Live Updates: बोर्ड ने जारी किए 3 लिंक

सीबीएसई बोर्ड ने सेकेंड्री रिजल्ट देखने के लिए तीन लिंक को रिजल्ट पोर्टल पर एक्टिव किया है, जिनके लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिए गए हैं:-

01:58 PM, 22 Jul 2022
CBSE 10th Result 2022 Live Updates: क्या करें न दिखे परिणाम?

छात्रों को अपना परिणाम यदि सही विवरण भरने के बाद भी नहीं दिखता है तो उन्हें कुछ देर बाद दोबारा प्रयास करना चाहिए। कई बार तकनीकी समस्या के चलते भी परिणाम नहीं दिखता है।

01:50 PM, 22 Jul 2022
CBSE 10th Result 2022 Live Updates: एक बार में ऐसे देखें परिणाम

स्टूडेंट्स को अपना सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 चेक करते समय कुछ स्टेप को फॉलो करना होगा, जिससे परिणाम एक ही प्रयास में दिख सकें। छात्रों को रिजल्ट पेज पर अपने विवरण भरकर सबमिट करते समय इनकी दोबारा जांच कर लेनी चाहिए। कई बार जल्दबाजी में गलत विवरण दर्ज हो जाते हैं और परिणाम नहीं दिखता।

01:46 PM, 22 Jul 2022
CBSE 10th Result 2022 Live Updates: सीबीएसई 10वीं परिणाम घोषित

सीबीएसई बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2022 की भी घोषणा आज, 22 जुलाई 2022 को दोपहर 2 बजे से पहले ही कर दी गई है। स्टूडेंट्स रिजल्ट पोर्टल पर दिए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से परिणाम देख सकते हैं।

01:39 PM, 22 Jul 2022
CBSE 10th Result 2022 Live Updates: टर्म 1 और टर्म 2 का वेटेज ICSE से अलग

भले ही सीबीएसई ने 2021-22 की बोर्ड परीक्षाओं में टर्म 1 और टर्म 2 के मार्क्स को 30:70 वेटेज देने की घोषणा की है, लेकिन सीआइएससीई ने हाल ही में आइसीएसई (10वीं) के नतीजों की घोष

 

णा में दोनो टर्म के मार्क्स को 50:50 फीसदी वेटेज दिया है।

01:29 PM, 22 Jul 2022
CBSE 10th Result 2022 Live Updates: मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट डिजीलॉकर से

स्टूडेंट्स भले ही रिजल्ट पोर्टल, cbseresults.nic.in पर अपना परिणाम और स्कोर कार्ड देख पाएंगे, लेकिन उन्हें अपनी मार्कशीट-कम-सर्टिफिकेट की डिजिटल कॉपी को भारत सरकार के डिजीलॉकर पोर्टल, digilocker.gov.in या डिजीलॉकर मोबाइल ऐप्प से डाउनलोड करना होगा। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।

01:24 PM, 22 Jul 2022
CBSE 10th Result 2022 Live Updates: टर्म 1 और टर्म 2 के मार्क्स को 30:70 वेटेज

सीबीएसई बोर्ड द्वारा सीनियर सेकेंड्री परिणामों की घोषणा के साथ ही जारी किए गए सर्कुलर के अनुसार टर्म 1 और टर्म 2 के मार्क्स को 30:70 वेटेज दिया जाएगा। पूरी खबर इस लिंक से पढ़ें।

01:12 PM, 22 Jul 2022
इन स्टेप में देखें परिणाम

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 को ऑनलाइन चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रिजल्ट पोर्टल पर विजिट करने के बाद सम्बन्धित लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद होम पेज पर ही एक्टिव किए जाने वाले लिंक को क्लिक करना होगा और इसके बाद नये पेज पर स्टूडेंट्स को अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और अन्य विवरण भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद परीक्षार्थी अपना परिणाम देख सकेंगे।

01:00 PM, 22 Jul 2022
CBSE 10th Result 2022 Live Updates: इस समय तक घोषित हो सकते हैं परिणाम

भले ही सीबीएसई बोर्ड द्वारा कक्षा 10 परीक्षा परिणामों की आज संभावित घोषणा के समय की जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की गई है, लेकिन बोर्ड के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 को दोपहर 2 बजे घोषित कर सकता है। ऐसे में परीक्षार्थी समय-समय पर रिजल्ट पोर्टल पर विजिट करते रहें।

Congress Protest: देशभर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन

Leave a Reply