CM Bhagwant Mann Announcement: भ्रष्टाचार विरोधी हेल्पलाइन होगी शुरू

403

चंडीगढ़। CM Bhagwant Mann Announcement: पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य की कमान संभाल ली है। आज विधानसभा का सत्र भी शुरू हो गया है। इसमें प्रोटेम स्पीकर विधायकों को शपथ दिलाई। इस बीच भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर एंटी करप्शन हेल्पलाइन शुरू करने का एलान किया है।

Holika Dahan 2022: भद्रा के चलते शाम के बजाय रात्रि में होगा दहन

भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि यह नंबर उनका पर्सनल वाट्सएप नंबर होगा। अगर आपसे कोई भी रिश्वत मांगे, उसकी वीडियो/ऑडियो रिकार्डिंग कर इस वाट्सएप नंबर पर भेजा जा सकता है। भ्रष्टाचारियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। पंजाब में अब भ्रष्टाचार नहीं चलेगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब के लोगों से कहा है कि वे किसी भी काम के लिए रिश्वत न दें। मान भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों ने वोट देकर जिम्मेदारी निभा दी है।अब आगे की जिम्मेदारी मेरी है। मैं पंजाब के लिए बड़ा ऐलान करने जा रहा हूं।

शहीदी दिवस पर वह एक हेल्पलाइन नंबर शुरू करेंगे

मान ने कहा कि इस हेल्पलाइन से पंजाब के लोगों को उनकी रोजाना की जिंदगी में बहुत सहूलियत मिलेगी। मैं एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर जारी करने का ऐलान कर रहा हूं। यह हेल्पलाइन नंबर 23 मार्च को शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर जारी होगी।

बता दें, इससे पहले दिल्ली में आप सरकार ने भी रिश्वत मांगने वाले का आडियो और वीडियो रिकार्डिंग मांगी थी। जिसके बाद से वहां रिश्वत खत्म हो गई। यह केजरीवाल सरकार के लिए मास्टर स्ट्रोक साबित हुआ।

CM Bhagwant Mann Announcement: इससे पूर्व भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा था कि वह आज ऐसा फैसला लेंगे, जो पंजाब के इतिहास में आज तक नहीं लिया गया। हालांकि फैसला किस बारे में होगा इस बारे में उन्होंने स्पष्ट नहीं लिखा था। उन्होंने इतना ही लिखा कि वह कुछ ही देर में इसका एलान करेंगे।

बता दें, भगवंत मान ने कल शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव खटकड़कलां में सीएम पद की शपथ ली। इसके बाद पंजाब सिविल सचिवालय में मुख्यमंत्री कार्यालय में अपना पदभार संभाला। मुख्यमंत्री के सचिवालय में दाखि़ल होने पर जश्न जैसा माहौल देखने को मिला और हर तरफ और बालकोनी में खड़े कर्मचारियों की तरफ से उनका हार्दिक स्वागत किया गया।

मुख्यमंत्री ने पंजाब पुलिस की 82वीं बटालियन की तरफ से गार्ड आफ आनर लिया

मुख्यमंत्री ने सिविल सचिवालय में पंजाब पुलिस की 82वीं बटालियन की तरफ से गार्ड आफ आनर लिया। मुख्य सचिव अनिरुद्ध तिवारी और डीजीपी, पंजाब वीके भांवरा समेत सीनियर आइएएस अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का गुलदस्ते भेंट करके स्वागत किया।

अपना पदभार संभालने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस मौके पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को एक छोटे, लेकिन स्पष्ट संदेश में कहा कि राज्य के लोगों ने ऐतिहासिक जनादेश दिया है। उनकी सरकार लोक समर्थकी नीतियों के लिए निरंतर काम करेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों और कर्मचारियों को लोगों के जीवन स्तर की बेहतरी के लिए मिलकर काम करने का भरोसा भी दिया।

Covid Guidelines in UP: उत्‍तर प्रदेश में हटाए गए सभी कोरोना प्रत‍िबंध

Leave a Reply