Covid-19 Update: कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता, 1,573 नए केस

194

नई दिल्ली। Covid-19 Update : भारत में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है, जिससे सरकार और लोगों की चिंता बढ़ती नजर आ रही है। सूत्रों के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,573 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, एक्टिव केस बढ़कर 10,981 हो गए हैं।

Atiq Ahmed News : उमेश अपहरण केस में अतीक समेत तीन आरोपी दोषी करार

मृत्यु दर पहुंचा 1.19 प्रतिशत

मंगलवार को सुबह 8 बजे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 841 (5,30,841) हो गई है। केरल में कोविड से चार लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों के अनुसार कोविड से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,65,703 हो गई है। मामले की मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।

साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 1.47 प्रतिशत दर्ज (Covid-19 Update)

मंत्रालय ने कहा कि कोविड मामलों की कुल संख्या 4.47 करोड़ (4,47,07, 525) दर्ज की गई। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में एक्टिव केस कुल मामलों का 0.02 फीसद है। रिकवरी रेट अभी 98.79 फीसद है। डेली पाजिटिवीटी दर 1.30 प्रतिशत और साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 1.47 प्रतिशत दर्ज की गई है।

212 करोड़ से ज्यादा लोगों को दी जा चुकी है वैक्सीन

देश में अब तक कुल 212 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 102 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। 94 करोड़ से ज्यादा दूसरी डोज दी जा चुकी है। प्रीकाशन डोज का आंकड़ा 16 करोड़ के करीब पहुंचने वाला है।

Parliament Session : राहुल के समर्थन में सांसदों का मार्च

Leave a Reply