Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव से पहले AAP-कांग्रेस में हो गई डील

50

नई दिल्ली। Lok Sabha Elections 2024 : आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में पांच राज्यों के लिए सीट बंटवारे का एलान किया गया है। AAP और कांग्रेस के बीच दिल्ली, हरियाणा, गोवा, गुजरात और चंडीगढ़ की सीटों को लेकर आपसी सहमति बन गई है।

UP Trolley Accident : कासगंज में तालाब में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली; 20 की मौत

कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

बता दें कि दिल्ली की सात लोकसभा सीटों (Lok Sabha Elections 2024) में से चार पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी और तीन सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमाएंगे।

दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें

दिल्ली में AAP चार पर लड़ेगी

नई दिल्ली
वेस्ट दिल्ली
साउथ दिल्ली
ईस्ट दिल्ली

कांग्रेस तीन सीट पर लड़ेगी

चांदनी चौक
नॉर्थ ईस्ट
नॉर्थ वेस्ट

गुजरात में 26 लोकसभा सीटें (Lok Sabha Elections 2024)

कांग्रेस- 24

AAP- 2 (भरूच और भावनगर)

हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें

9 सीटें पर कांग्रेस लड़ेगी चुनाव

AAP लड़ेगी एक सीट (कुरुक्षेत्र) पर चुनाव

चंडीगढ़ और गोवा की सीटों पर हुआ ये फैसला

चंडीगढ़ में कांग्रेस का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा।

गोवा में दोनों सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।

पंजाब पर नहीं बन पाई बात

इसके अलावा AAP और कांग्रेस ने पंजाब में अलग-अलग चुनाव लड़ने का एलान किया है। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने बताया कि कांग्रेस और AAP के बीच आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पर लंबी चर्चा के बाद अंत में यह निर्णय लिया गया कि कांग्रेस का उम्मीदवार वहां से चुनाव लड़ेगा।

AAP सांसद संदीप पाठक ने कहा, ‘हर राज्य की अपनी राजनीतिक परिस्थिति है और उन्हीं परिस्थितियों को देखकर चुनाव जीतने के उद्देश्य से ये फॉर्मूला बनाया गया है। INDI गठबंधन का जन्म देश को जिताने के लिए हुआ है, देश की जनता को जिताने के लिए हुआ है किसी को हराने के लिए नहीं हुआ है।’

 

Cm dhami on tiger attacks : गुलदार के हमलों पर सीएम धामी गंभीर

Leave a Reply