Maharashtra Political: महाराष्ट्र के राज्यपाल से एकनाथ शिंदे करेंगे मुलाकात

248

नई दिल्ली। Maharashtra Political: महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार, एकनाथ शिंदे व देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के राज्यपाल से दोपहर 3 बजे मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह सरकार बनाने का दावा कर पेश सकते हैं। बता दें कि महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को लेकर शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक अभी भी गोवा में हैं, लेकिन मैं आज मुंबई जा रहा हूं। वहीं, शिवसेना विधायक दीपक केसरकर ने उद्धव ठाकरे के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कल सीएम उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया था। हमने किसी भी तरह के जश्न में शामिल नहीं हुए, क्योंकि उन्हें हटाना हमारा इरादा नहीं था। हम अभी भी शिवसेना में हैं और उद्धव ठाकरे को चोट पहुंचाना और उनका अपमान करना हमारा इरादा नहीं है।

MVA Crisis Hearing: सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- अयोग्यता मामले का फ्लोर टेस्ट से क्या लेना

02:18 PM, 30 Jun 2022
महाराष्ट्र राजनीतिक संकट पर बोले सीएम भूपेश बघेल

महाराष्ट्र की राजनीतिक स्थिति पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विपक्ष को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। साम-दाम, दंड-भेद के माध्यम से सरकार गिराने में वो (भाजपा) लगे थे और उसमें उनको सफलता मिली। मुझे लगता है कि ये प्रजातंत्र के लिए उचित नहीं है।

02:03 PM, 30 Jun 2022
देवेंद्र फडणवीस तय करेंगे शपथ ग्रहण की तारीख- दीपक केसरकर

एकनाथ शिंदे खेमे के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने बताया कि भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस शपथ ग्रहण की तारीख तय करेंगे। हमारी बातचीत शुरू हो चुकी है और हम सरकार बनाएंगे।

01:41 PM, 30 Jun 2022
शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे विधायक- दीपक केसरकर

शिवसेना के बागी विधायक दीपक केसरकर ने कहा अगर कल शपथ ग्रहण समारोह होगा, तो हम कल (मुंबई) जाएंगे।

01:29 PM, 30 Jun 2022
राज्यपाल से एकनाथ शिंदे व देवेंद्र फडणवीस करेंगे मुलाकात

महाराष्ट्र (Maharashtra Political) से बड़ी खबर सामने आ रही है। एकनाथ शिंदे व देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के राज्यपाल से दोपहर 3 बजे मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह सरकार बनाने का दावा कर पेश सकते हैं।

01:11 PM, 30 Jun 2022
हम आज भी करते हैं उद्धव ठाकरे का सम्मान- दीपक केसरकर

एकनाथ शिंदे गुट के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने कहा कि हम ठाकरे परिवार के खिलाफ नहीं हैं, हम उद्धव जी से बात करने के लिए तैयार हैं यदि वे एमवीए के साथ गठबंधन तोड़ते हैं, लेकिन वह अभी भी उनके साथ हैं। हम ठाकरे के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट नहीं गए हैं। हमारे मन में आज भी ठाकरे जी का सम्मान है।

01:07 PM, 30 Jun 2022
राज्य के विकास के लिए होगा हमारा फैसला- दीपक केसरकर

एकनाथ शिंदे गुट के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि जो भी फैसला होगा, वह राज्य के विकास के लिए होगा। हमने किसी की पीठ में छुरा घोंपा नहीं है, संजय राउत के ऐसे बयान सिर्फ लोगों में नाराजगी फैलाने के लिए हैं।

12:55 PM, 30 Jun 2022
उद्धव ठाकरे का अपमान करना हमारा इरादा नहीं- दीपक केसरकर

शिवसेना विधायक दीपक केसरकर ने उद्धव ठाकरे के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कल सीएम उद्धव ठाकरे ने इस्तीफा दे दिया था। हमने किसी भी तरह के जश्न में शामिल नहीं हुए, क्योंकि उन्हें हटाना हमारा इरादा नहीं था। हम अभी भी शिवसेना में हैं और उद्धव ठाकरे को चोट पहुंचाना और उनका अपमान करना हमारा इरादा नहीं है।

12:38 PM, 30 Jun 2022
मुंबई के लिए रवाना हुए एकनाथ शिंदे

महाराष्ट्र (Maharashtra Political) में नई सरकार के गठन को लेकर शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे मुंबई के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक अभी भी गोवा में हैं, लेकिन मैं आज मुंबई जा रहा हूं।

12:12 PM, 30 Jun 2022
नरोत्तम मिश्रा ने शिवसेना पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने महाराष्ट्र के सियासी संकट पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र वह राज्य है जहां पहली बार हिंदुत्व के नाम पर कोई सरकार गिरी है। संजय राउत जी आपके विधायक अगवा नहीं भगवा हो गए थे। हनुमान चालीसा का ही प्रभाव है ‌कि चालीस दिन में चालीस विधायक चले गए।

11:59 AM, 30 Jun 2022
राज्यपाल से मिले मुंबई पुलिस कमिश्नर संजय पांडे

निवर्तमान मुंबई पुलिस पुलिस कमिश्नर संजय पांडे ने राजभवन में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से विदाई ली। संजय पांडे आज सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राज्य सरकार ने वरिष्ठ IPS अधिकारी विवेक फनसालकर को मुंबई का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया है।

11:39 AM, 30 Jun 2022
बैठक में होगी कांग्रेस की रणनीति पर चर्चा- बालासाहेब थोराट

कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने फ्लोर टेस्ट के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा कि हमारे सभी विधायक आज विश्वास मत के लिए उपस्थित थे। लेकिन अब अगली रणनीति पर आज की बैठक में चर्चा होगी। औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने को लेकर कांग्रेस में कोई विवाद नहीं है।

11:29 AM, 30 Jun 2022
सरल स्वभाव के संवेदनशील व्यक्ति हैं उद्धव ठाकरे- बालासाहेब थोराट

महाराष्ट्र कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने राज्य के सियासी संकट पर बयान दिया। उन्होंने कहा मुझे लगता है कि उन्हें (उद्धव ठाकरे को) विश्वास मत का सामना करना चाहिए था, लेकिन उन्होंने कैबिनेट बैठक के अंत में ही अपना विदाई भाषण दिया। उद्धव ठाकरे सरल स्वभाव के संवेदनशील व्यक्ति हैं। उन्हें कुछ चीजें पसंद नहीं आईं, इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

11:16 AM, 30 Jun 2022
देवेंद्र फडणवीस के आवास पर चल रही बैठक

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुंबई स्थित आवास सागर बंगले में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक चल रही है। बैठक में महाराष्ट्र भाजपा प्रभारी सीटी रवि, पार्टी नेता चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, प्रवीण दरेकर और अन्य मौजूद हैं।

11:10 AM, 30 Jun 2022
एकनाथ शिंदे बोले- मंत्री पद को लेकर भाजपा से नहीं हुई कोई चर्चा

गोवा में एकनाथ शिंदे गुट की बैठक चल रही है। इस बीच एकनाथ शिंदे का नई सरकार में शामिल होने को लेकर बयान आया है। उन्होंने कहा कि कौन और कितने मंत्री पद होंगे, इसे लेकर भाजपा से अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है, यह जल्द ही तय हो जाएगा। तब तक, कृपया मंत्रिस्तरीय सूचियों और इसके बारे में अफवाहों पर विश्वास न करें।

10:20 AM, 30 Jun 2022
शिवसेना सांसद संजय राउत का बयान

शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि शिवसेना सत्ता के लिए पैदा नहीं हुई है, बल्कि सत्ता शिवसेना के लिए पैदा हुई है। यह हमेशा से बालासाहेब ठाकरे का मंत्र रहा है। हम काम करेंगे और एक बार फिर अपने दम पर सत्ता में आएंगे।

10:14 AM, 30 Jun 2022
कल ईडी के सामने पेश होंगे संजय राउत

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि मैं कल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दफ्तर जाउंगा। बता दें कि ईडी ने राउत को दूसरा समन भेजा था। जिसमें उन्हें भूमि घोटाला मामले में 1 जुलाई को उनके सामने पेश होने के लिए कहा गया था।

10:01 AM, 30 Jun 2022
संजय राउत ने बोला एकनाथ शिंदे गुट पर हमला

शिवसेना नेता संजय राउत ने एकनाथ शिंदे गुट पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कल जब उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया तो हम भावुक हो गए। उद्धव ठाकरे पर सभी का भरोसा है। हर जाति और धर्म के लोग उनका समर्थन करते हैं। सोनिया गांधी और शरद पवार को उन पर भरोसा है।

09:47 AM, 30 Jun 2022
कांग्रेस विधायक करेंगे आगे की रणनीति पर चर्चा

महाराष्ट्र में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा करने के लिए कांग्रेस विधायक महाराष्ट्र विधान भवन में मुलाकात करेंगे। इस दौरान कांग्रेस आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

09:37 AM, 30 Jun 2022
महाराष्ट्र भाजपा कोर कमेटी की बैठक आज

उद्धव ठाकरे द्वारा मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद आज महाराष्ट्र भाजपा कोर कमेटी की बैठक होगी। इस बैठक में देवेंद्र फडणवीस विधायक दल के नेता चुने जा सकते हैं।

09:22 AM, 30 Jun 2022
एकनाथ शिंदे करेंगे बैठक को संबोधित

शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे गोवा में मौजूद अपने साथी विधायकों के साथ मुंबई के लिए रवाना होने से पहले यहां होने वाली बैठक को संबोधित करेंगे। एकनाथ शिंदे खेमे के प्रवक्ता दीपक केसरकर ने एएनआइ को इस बात की जानकारी दी है।

Union Cabinet Decisions: जानिये कैबिनेट बैठक में क्‍या लिए गए निर्णय

Leave a Reply