Weather Report: तटीय कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश की संभावना

1320

नई दिल्ली। Weather Report, मौसम विभाग के अनुसार तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बुधवार को भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने आगे कहा कि लक्षद्वीप और केरल और माहे के कुछ क्षेत्रों में भी दिन भर भारी बारिश होने की संभावना है। कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों आंधी तूफान आने की संभावना है।

World Food Day: आज भी दुनिया में भूखे पेट सोने को मजबूर हैं करोड़ों लोग, जाने भारत की स्थिति

मानसून की वापसी

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून की बंगाल की उत्तरी खाड़ी, बंगाल की मध्य खाड़ी के कुछ हिस्सों, पूरे ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ और हिस्सों, पूरे विदर्भ, मराठावाड़ा के कुछ हिस्सों उत्तर आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्से, मध्य महाराष्ट्र के अधिकांश हिस्से, कोंकण के कुछ हिस्से, पूरे उत्तर अरब सागर और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्से से वापसी हो गई है।

मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की मध्य खाड़ी और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों, पश्चिम भारत के शेष हिस्सों और मध्य अरब के कुछ हिस्सों से अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं।

मुंबई और दिल्ली के मौसम का हाल

दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। वहीं मुंबई में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के बीच होगा। साथ ही आकाश में बादल छाए रहेंगे।

नार्थ-ईस्ट में मानसून जल्दी देगा दस्तक

भारत में मानसून के मौसम बाद चक्रवात आने की संभावना काफी प्रवल होती है। उष्णकटिबंधीय तूफान (Tropical storm) के लिए अक्टूबर और नवंबर के समय को काफी अनुकूल माना जाता है। लगभग हर इन दो महीनों में बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान जरुर आता है, लेकिन इस साल अक्टूबर में ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में इस बार नार्थ-ईस्ट में मानसून जल्दी दस्तक दे सकता है।

Air pollution in delhi & NCR: वायु प्रदूषण से निपटेगा GRAP, 15 मार्च तक इन कामों पर लगी रोक

Leave a Reply