PM Dhanbad Visit : पीएम मोदी ने झारखंड को दी बड़ी सौगातें, संबोधन की प्रमुख बातें

54

PM Dhanbad Visit :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंदरी में कई रेल परियोजनाओं को हरि झंडी दिखाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 35,700 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया।

PM Surya Ghar Yojana : पीएम सूर्य घर योजना को मिली कैबिनेट से मंजूरी

आइए जानते हैं PM के संबोधन की प्रमुख बातें…

प्रधानमंत्री मोदी ने जोहार कहकर से अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि आज सिंदरी उर्वरक कारखाने का लोकार्पण किया गया है। मैंने संकल्प लिया था कि सिंदरी के इस खाद कारखाने को जरूर शुरू करवाऊंगा। ये मोदी की गारंटी थी और आज ये गारंटी पूरी हुई है।

मैं 2018 में इस फर्टिलाइजर प्लांट का शिलान्यास करने आया था। आज सिर्फ सिंदरी कारखाने की ही शुरुआत नहीं हुई है, बल्कि रोजगार के हजारों नए अवसरों की भी शुरुआत हुई है।

भारत तेजी से यूरिया के मामले में आत्मनिर्भर होने की तरफ बढ़ रहा है। इससे ना सिर्फ विदेशी मुद्रा की बचत होगी, बल्कि वो पैसा किसानों के हित में खर्च हो सकेगा।

आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ती अर्थव्यवस्था वाले देशों में है। अर्थव्यवस्था के जो आंकड़े आए हैं, वो बहुत उत्साह से भरने वाले हैं। भारत ने सारे अनुमानों से और बेहतर प्रदर्शन करते हुए अक्टूबर से दिसंबर के क्वार्टर में 8.4 फीसदी की विकास दर हासिल करके दिखाई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 10 सालों में हमने जनजातीय समाज, गरीबों, युवाओं और महिलाओं को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाकर झारखंड के लिए काम किया है। हमें 2047 से पहले अपने देश को विकसित बनाना है। आज भारत दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था में से एक है।

इसी गति से आगे बढ़ते हुए ही हमारा देश विकसित बनेगा। विकसित भारत के लिए झारखंड को भी विकसित बनाना उतना ही जरूरी है। केंद्र सरकार इस दिशा में हर तरह से झारखंड को सहयोग कर रही है।

Pratibha Singh : क्या प्रतिभा सिंह बन सकती हैं हिमाचल की मुख्यमंत्री ?

Leave a Reply