Priyanka Gandhi Road Show: प्रियंका गांधी ने कहा- बनावटी पगड़ी पहन कोई पंजाबी नहीं बन सकता

370

अमृतसर/रूपनगर। Priyanka Gandhi Road Show: कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रूपनगर में रोड शो कर रही हैं। वह ट्रैक्‍टर पर सवार होकर रोड शो कर रही हैं। उनके साथ पंजाब के मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी भी हैं। इस‍के बाद प्रियंका अमृतसर पहुंचेंगी और रोड शो करेंगी। वह अमृतसर पूूर्वी सीट से प्रत्‍याशी व पजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और आसपास की सीटों के उम्‍मीदवाराें के चुनाव प्रचार के लिए अमृतसर पहुंच रही हैं। वह ईस्ट विधानसभा क्षेत्र के बटाला रोड एरिया में आएंगी। इस दौरान वह रोड शो कर डोर टू डोर भी चुनाव प्रचार करेंगी।

Lakhimpur Kheri Violence: कुछ घंटे बाद रिहा होगा आशीष मिश्र

इस दौरान प्रियंका गांधी ने कई जगह लोगों को संबोधित किया। उन्‍हाेंने कहा कि बनावटी पगड़ी पहनकर सरदार नहीं बनते। पंजाब में राज पंजाबी ही करेंगे। कोई नई राजनीति नहीं देगा। न मोदी देंगे न ही केजरीवाल देंगे। राजनीति यहां खड़ी है। प्रियंका गांधी ने रूपनगर के शहीद भगत सिंह चौक में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि जिला रूपनगर की तीनों सीट हम जीत रहे हैं। बरिंदर सिंह ढिल्लो को जीताने की अपील की। चन्नी ने कहा कि आप ढिल्लो को विधायक बना दो, मंत्री मैं बना दूंगा।

रूपनगर में रोड शो के दौरान ट्रैक्‍टर पर सवार प्रियंका गांधी वाड्रा

प्रियंका गांधी ने हेलीपैड पर उतरने के बाद गुरुद्वारा श्री हेड दरबार कोट पुराण में माथा टेका। इसके बाद उन्‍हाेंने चाय पी। इसके बाद प्रियंका गांधी ने रोड शो शुरू किया। इस दौरान शहर में जगह-जगी उनका स्वागत किया गया। भारी भीड़ के बीच प्रियंका ट्रैक्टर पर सवार हैं। ट्रैक्टर को रूपनगर से कांग्रेस के उम्मीदवार बरिंदर सिंह सिंह ढिल्लों चला रहे हैं। दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी सवार हैं।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खासमखास माने जाने वाले नवजोत सिद्धू ईस्ट विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनके सामने शिअद प्रत्याशी बिक्रम सिंह मजीठिया, भाजपा- पीएलसी से डा. जगमोहन सिंह राजू व आम आदमी पार्टी से जीवनजोत कौर चुनाव दंगल में हैं। प्रियंका के अमृतसर आने से पहले पुलिस प्रशासन द्वारा ईस्ट क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कमांडो और एंटी राइट्स पुलिस भी तैनात है।

रूपनगर में रोड शो करती हुईंं प्रियंका गांधी वाड्रा

प्रियंका का रोड शो (Priyanka Gandhi Road Show) एलिवेटिड रोड से शुरू होगा। यहां से बटाला रोड पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी ओपन वाहन में खड़े होकर चुनाव प्रचार करेंगी। जानकारी के अनुसार बटाला रोड स्थित सेलीब्रेशन माल तक प्रियंका का रोड शो जाएगा।

मजीठिया के सामने आने के बाद सिद्धू ने प्रियंका से बात कर चुनाव प्रचार के लिए अमृतसर आने को कहा था। वैसे सिद्धू से कांग्रेसियों का एक बड़ा वर्ग नाराज है। उनका आरोप है कि सिद्धू चुनाव के दिनों में उनका उपयोग करते हैं फिर फोन नहीं उठाते। प्रियंका के रोड शो में नाराज कांग्रेसी आते हैं या नहीं, यह कुछ देर में स्पष्ट हो जाएगा।

रूपनगर में रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा और पंजाब सीएम चन्‍नी

इसी बीच नवजोत सिद्धू ने ब्राह्मण समाज से माफी मांगी है। कुछ दिन पूर्व उन्होंने चुनावी मंच से शिअद प्रत्याशी अनिल जोशी को काला बामण कहा था। इस बात से ब्राह्मण समाज का आक्रोश बढ़ा। ब्राह्मण समाज ने सिद्धू का बहिष्कार करने की घोषणा की थी। सिद्धू ने आज अमृतसर में चुनावी रैली में ब्राह्मण समाज से माफी मांगी। हालांकि जोशी को उन्होंने अहसानफरामोश भी कहा।

Uttaraakhand vidhaanasabha chunaav: उत्तराखंड की टॉप-17 सीटें, 70 प्रतिशत से ज्यादा हुआ है मतदान

Leave a Reply