Uttarakhand Vidhan Sabha Election : रक्षा मंत्री बोले- दुनिया में बढ़ी भारत की साख

503

उत्तरकाशी। Uttarakhand Vidhan Sabha Election :  उत्तरकाशी में गढ़वाल की विजय संकल्प यात्रा के समापन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि दुनिया में भारत की साख बढ़ी है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिंह भाजपा के दिग्गज नेता भी मौजूद हैं। भाजपा ने इस कार्यक्रम सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगाया हुआ है। खासकर गंगोत्री, यमुनोत्री व पुरोला विधानसभा से टिकटों के दावेदारी करने वाले इस विजय संकल्प यात्रा में अपना शक्ति प्रदर्शन भी दिखाएंगे। वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है।

Coronavirus Updates : कोरोना के 24 घंटे में 91 हजार नए मामले

विजय संकल्प यात्रा के समापन का कार्यक्रम आयोजित

विजय संकल्प यात्रा के समापन का कार्यक्रम जोशियाड़ा झील के किनारे भागीरथी मैदान में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री आज दोपहर साढ़े बारह बजे विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। जिसके बाद विश्वनाथ चौक से विजय संकल्प यात्रा रथ पर सवार होकर भागीरथी मैदान में पहुंचेंगे तथा सभा को संबोधित करेंगे।

Uttarakhand Vidhan Sabha Election : विजय संकल्प यात्रा के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, जिले के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी मौजूद रहेंगे।

PM Modi Security Breach का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

Leave a Reply