Sanjay Singh Arrest : संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली में AAP का प्रदर्शन

176

Sanjay Singh Arrest : बुधवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह को दिल्ली शराब घोटाला मामले में ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। रिमांड में लेने के लिए ईडी आज आप नेता को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश करेगी।
बता दें कि संजय सिंह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विश्वासपात्र हैं। उनकी गिरफ्तारी से अब आम आदमी पार्टी की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। साथ ही इस मामले में अब तक 14 लोगों को अरेस्ट किया जा चुका है।

Delhi Road Show : प्रस्तावित इन्वेस्टर समिट के आयोजन को लेकर दिल्ली में रोड शो का आयोजन

मोदी तेरी तानाशाही, हिटलरशाही नहीं चलेगी के लगे नारे

आप से राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने आज गुरुवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्टी के कई कार्यकर्ता डीडीयू मार्ग स्थित आम आदमी पार्टी (आप) कार्यालय में इकट्ठा हुए, उन्होंने केंद्र के खिलाफ नारे लगाए और संजय सिंह की रिहाई की मांग की।

संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आप कार्यकर्ता और समर्थक आज गुरुवार को दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय पर प्रदर्शन कर रहे हैं। भीड़ बढ़ती जा रही है। इसलिए सुरक्षा के इंतजाम बढ़ रहे हैं। दीन दयाल उपाध्याय मार्ग के यातायात को बंद कर दिया गया है। बीजेपी मुख्यालय जाने के रास्ते को बंद कर दिया गया है। संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय घेराव करने की तैयारी में हैं।

संजय सिंह की गिरफ्तारी क्यों हुई, देश जानना चाहता है- गोपाल राय

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा, “कल बुधवार को जिस तरह से भाजपा के इशारे और मोदी के आदेश पर संजय सिंह के घर पर शाम तक ईडी की छापेमारी चलती रही। घर का चप्पा चप्पा छाना गया, कुछ नहीं मिला तो गिरफ्तारी क्यों हुई, यह देश जानना चाहता है?”

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर भड़के फारुख अब्दुल्ला

नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने संजय सिंह की गिरफ्तारी को दुखद बताते हुए कहा कि वह सरकार के कई कृत्यों के खिलाफ संसद में काफी मुखर रहे हैं। वे लंबे समय से केंद्र सरकार की नजरों में थे क्योंकि वे एक प्रखर वक्ता हैं। दरअसल, उनकी गिरफ्तारी चुनाव से पहले का शक्ति प्रदर्शन है। मैं इसका विरोध करता हूं।

भाजपा ने सीएम केजरीवाल से मांगा इस्तीफा (Sanjay Singh Arrest)

दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आज गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ता राजघाट पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार की सद्बुद्धि के लिए राजघाट पर बापू की समाधि के आगे प्रार्थना की। साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से इस्तीफे की मांग की है।

संजय सिंह की पेशी के बीच SC से AAP को मिली बड़ी राहत

सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस खन्ना ने स्पष्ट किया कि हमने आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाने या नहीं बनाने के संबंध में सवाल नहीं किया था। मीडिया ने गलत तरीके से रिपोर्ट पेश की। दरअसल कल बुधवार को सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद आइएएनएस समचार एजेंसी के द्वारा जारी रिपोर्ट में यह बताया गया था कि आबकारी घोटाले में आम आदमी पार्टी का नाम क्यों नहीं है?

AAP कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर जमा हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ये लोग आप नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

दिल्ली की जनता को केजरीवाल के भ्रष्ट शासन से मिले मुक्ति- भाजपा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आबकारी घोटाला मामले में संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, “दिल्ली की जनता को अरविंद केजरीवाल के भ्रष्ट शासन से मुक्ति मिले, इसके लिए दिल्ली के हमारे सांसद और विधायक राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पर प्रार्थना सभा करेंगे।”

मनीष सिसोदिया की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाला मामले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसौदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई फिर से शुरू की है।

केंद्र सरकार पर भड़के संजय सिंह के पिता (Sanjay Singh Arrest)

आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर उनके पिता दिनेश सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “उन्होंने (ईडी) वही किया जो उनके आकाओं ने उनसे कहा था। उन्हें मेरे घर में कुछ नहीं मिला। अगर किसी को कुछ नहीं मिलेगा, तो वह देर तक टटोलेगा ही। उन्हें (ईडी) कुछ नहीं मिला, इसलिए समय लगा।”

जनवरी में चार्जशीट में जोड़ा गया था संजय सिंह का नाम

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आबकारी घोटाला मामले में बीते फरवरी माह से जेल में बंद हैं। अब संजय सिंह को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। माना जा रहा है कि वह भी लंबे समय तक जेल से बाहर नहीं निकल पाएंगे। बता दें कि ईडी की चार्जशीट में संजय सिंह का नाम जनवरी में जोड़ा गया था।

ED ऑफिस के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात

दिल्ली में ईडी कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। बता दें कि आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह को दिल्ली शराब घोटाला मामले में कल बुधवार शाम गिरफ्तार किए जाने के बाद यही रखा गया है।

LPG Price : मोदी सरकार का बड़ा फैसला; LPG सिलेंडर पर मिलेगी 300 की सब्सिडी

 

Leave a Reply