आगरा में अराजकता : वेतन मांग रहे कर्मचारियों पर फैक्ट्री मालिक ने करवाई फायरिंग, एक घायल

2366
video

आगरा। ताजनगरी आगरा में त्यौहार के महीने में अपना दो महीने का बकाया वेतन मांगने को फैक्ट्री कर्मचारियों को फायरिंग झेलनी पड़ी। मालिक के गार्डों की फायरिंग में एक कर्मी घायल हो गया है, जबकि माहौल काफी तनावपूर्ण है।आगरा के सिकंदरा के रुनकता में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारियों का सिक्योरिटी गार्ड से विवाद हो गया। गार्ड के फायरिंग करने से एक कर्मचारी घायल हो गया। उसे हाथ में गोली लगने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिमालयी क्षेत्र में तिब्बत से उत्तराखंड तक महाभूकंप का खतरा, जानिए वजह

वेतन मांग रहे कर्मचारियों पर फैक्ट्री मालिक ने करवाई फायरिंग, एक घायलआगरा के सिकंदरा के रुनकता में वेतन की मांग को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारियों का सिक्योरिटी गार्ड से विवाद हो गया।

मेघ श्याम का आरोप है

ताजनगरी में यह मामला रुनकता के गोकुलंम में चल रही आरसीसी इको फ्रेंडली के नाम से लोहे का सामान बनाने की फैक्ट्री है। इसमें मथुरा के थाना फरह निवासी मेघ श्याम समेत कई लोग काम करते हैं। मेघ श्याम का आरोप है फैक्ट्री मालिक ने दो महीने से वेतन नही दिया है।बुधवार रात को फैक्ट्री के कर्मचारियों द्वारा वेतन की मांग को लेकर हंगामा किया जा रहा था। इसे लेकर फैक्ट्री के गार्ड मनोज कुमार दीक्षित से कर्मचारियों का विवाद हो गया। जिसके बाद गार्ड ने फायरिंग कर दी, गोली लगने से कर्मचारी मेघ श्याम घायल हो गया। पुलिस ने इस मामले में गार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Bank Holidays: आने वाले 14 में से छह दिन नहीं होगा बैंकों में कामकाज, जल्द निपटा लें सारे काम

video

Leave a Reply