Chandrayaan-3 Landing : इसरो ने चंद्रयान 3 पर दिया नया अपडेट, बोला- ऑल इज वेल

173

नई दिल्ली। Chandrayaan-3 Landing : चंद्रयान 3 की चांद पर लैंडिंग को लेकर इंतजार ख़त्म होने ही वाला है। इस बीच इसरो ने मिशन चंद्रयान 3 को लेकर नया अपडेट दिया है। इसरो ने इसी के साथ लैंडर द्वारा ली गई चांद की नई तस्वीरें भी जारी की है।

ACS Radha Raturi : मुख्यमंत्री के निर्देश पर राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों की बैठक ली

इसरो का नया अपडेट

इसरो ने आज एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि चंद्रयान 3 मिशन तय समय पर है। स्पेस एजेंसी ने कहा सिस्टम की नियमित जांच चल रही है और काम सुचारू रूप से चल रहा है।

इसी के साथ इसरो ने विक्रम लैंडर द्वारा बनाया गया वीडियो भी जारी किया। इसरो ने कहा कि ये 19 अगस्त को लगभग 70 किमी की ऊंचाई से लैंडर पोजिशन डिटेक्शन कैमरा (एलपीडीसी) द्वारा ली गई चंद्रमा की फोटो हैं। एलपीडीसी तस्वीरें ऑनबोर्ड चंद्रमा संदर्भ मानचित्र के साथ मिलान करके लैंडर मॉड्यूल को उसकी स्थिति (अक्षांश और देशांतर) निर्धारित करने में सहायता करती हैं।

23 अगस्त को लाइव प्रसारण शुरू हो जाएगा

इसरो ने इसी के साथ विक्रम लैंडर (Chandrayaan-3 Landing) की चांद पर लैंडिंग का लाइव प्रसारण कैसे देखा जा सकता है, ये बताया है। इसरो की वेबसाइट, इसके यूट्यूब चैनल, फेसबुक और डीडी नेशनल टीवी पर 23 अगस्त को 5 बजकर 27 मिनट से लाइव प्रसारण शुरू हो जाएगा।

भारत रचेगा इतिहास

चंद्रयान 3 की लैंडिंग के साथ ही भारत अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रच देगा। दरअसल, अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का चौथा देश होगा। हालांकि, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत दुनिया का एकमात्र देश होगा।

Weather Today : उत्तराखंड-हिमाचल और यूपी में भारी बारिश का अलर्ट

 

Leave a Reply