कोलकाता में ढहा 60 साल पुराना फ्लाईओवर, मलबे में दबे कई लोग

942

कोलकाता : दक्षिण कोलकाता में मंगलवार की शाम एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां 60 साल पुराने माजेरहाट पुल का एक हिस्सा ढह गया है। पुल गिरने से कई लोगों के घायल होने की आशंका है। मरने वालों की सूचना अभी सामने नहीं आई है लेकिन जिस तरह से घटना की वीभत्सता दिखाई दे रही है, इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। क्षतिग्रस्त पुल के नीचे कई गाड़ियां भी दबी हैं। इस हादसे में दबे लोगों को बचाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

वहीं रेलवे की तरफ से एक आधिकारिक जानकारी सामने आई है जिसमें कहा गया है कि इस हादसे में किसी रेलवे कर्मचारी/यात्रियों के मारे जाने की कोई खबर नहीं है। ये जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे अधिकारी रंजन महापात्रा ने दी है। वहीं खबर है कि 9 लोगों को बचाने के बाद सीएमआरआई अस्पताल ले जाया गया है। जबकि 5 गाड़ियां और एक मिनि बस इस दुर्घटना के चपेट में आईं हैं।

वहीं इस घटना पर स्थानीय लोगों के मुताबिक 8-10 लोगों के पुल के नीचे फंसे होने की आशंका है। घटना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आपदा प्रबंधन के साथ बातचीत की है। राहत-बचाव के काम में तेजी की पूरी कोशिश की जा रही है। शुरू में स्थानीय लोग भी इस बचाव कार्य में अपनी भूमिका निभाते दिखे जिसके चलते कुछ जान-माल बचाया गया।

Leave a Reply