MP Congress Manifesto : कांग्रेस का घोषणापत्र जारी, महिला और किसानों पर फोकस

143

भोपाल। MP Congress Manifesto : आज कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी ने अपने घोषणापत्र में युवाओं से लेकर महिला और किसानों को फोकस में रखा गया। पार्टी ने इस बार राज्य में फ्री बिजली देने का वादा किया है।

Same Sex Marriage को मान्यता देने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार

कांग्रेस के घोषणापत्र में किसानों और महिलाओं पर फोकस

कांग्रेस के घोषणापत्र में किसानों और महिलाओं पर फोकस दिखा है। पार्टी ने घोषणा की है कि कांग्रेस सरकार बनने पर ढाई हजार रुपए प्रति क्विंटल धान और गेहूं 2600 रुपये क्विंटल की दर पर खरीदेंगे। वहीं, उपज का 3000 की क्विंटल देने का मिशन शुरू होगा। 2 रुपये किलो की दर से गोबर भी खरीदा जाएगा।

प्रदेश की जनता के सामने ये वादे किए हैं (MP Congress Manifesto)

1.​ जय किसान कृषि ऋण माफी योजना को जारी रखा जाएगा। किसानों का कर्ज माफ होगा।

2.​ महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये नारी सम्मान निधि के  रूप में देंगे।

3.​ घरेलू गैस सिलेंडर 500 रुपये में देंगे।

4.​ इंदिरा गृह ज्योति योजना के  अंतर्गत 100 यूनिट माफ और 200 यूनिट हाफ दर पर देंगे।

5.​ पुरानी पेंशन योजना 2005 ओपीएस प्रारंभ करेंगे।

6. ​किसानों को सिंचाई हेतु 5 हार्सपॉवर का विद्युत निःशुल्क प्रदान करेंगे।

7.​ किसानों के  बकाया विद्युत देयक माफ करेंगे।

8. ​किसान आंदोलन एवं विद्युत संबंधी झूठे व निराधार प्रकरणों को वापस लेंगे।

9.​ बहुदिव्यांगजनों की पेंशन की राशि बढ़ाकर रुपए 2000 करेंगे।

10.​जातिगत जनगणना कराएंगे।

11. शासकीय सेवाओं एवं योजनाओं में ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देंगे।

12.​संत शिरोमणि रविदास के  नाम पर कौशल उन्नयन विश्वविद्यालय सागर में ​स्थापित करेंगे।

13.​ तेंदूपत्ता की मजदूरी की दर 4000 रुपये प्रति मानक बोरा करेंगे।

14.​ पढ़ो-पढ़ाओ योजना के तहत सरकारी स्कूलों के बच्चों को कक्षा 1 से 8वीं तक 500 रुपये, कक्षा 9वीं-10वीं के  लिए 1000 एवं कक्षा 11वीं-12वीं के  बच्चों को 1500 रुपये प्रतिमाह देंगे।

15. ​मध्यप्रदेश में स्कूली शिक्षा निःशुल्क करेंगे।

16. ​आदिवासी अधिसूचित क्षेत्रों में कांग्रेस के  कार्यकाल में बना पेसा एक्ट लागू करेंगे।

Election 2023 : कांग्रेस ने जारी की मिजोरम के लिए पहली चुनावी सूची

Leave a Reply