Parliament Monsoon Session : दिल्ली अध्यादेश बिल 2023 लोकसभा में पेश

169

Parliament Monsoon Session : संसद के मानसून सत्र (Monsoon Session) का आज नौवां दिन है। पिछले आठ दिनों की तरह आज भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा, जिसके चलते लोकसभा दोपहर दो बजे तक और राज्यसभा दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Ministry of Finance : उत्तराखण्ड को विशेष सहायता (ऋण) के लिए 951 करोड़ की स्वीकृति, CM ने आभार व्यक्त किया

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे शुरू हुई तो केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार (संशोधन) विधेयक 2023 (GNCT Amendment bill 2023) को पेश किया। इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा किया, जिसके सदन की कार्यवाही तीन बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष मणिपुर हिंसा (Manipur Violence) पर लगातार दोनों सदनों में हंगामा कर रहा है। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Parliament Monsoon Session) से सदन में आकर जवाब देने की मांग कर रहा है।

जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2033 लोकसभा में पारित

जन्म और मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) विधेयक, 2023 मंगलवार को लोकसभा में पारित हुआ। इसे अब राज्यसभा में पारित कराया जाएगा। इसके कानून बनने के बाद जन्म और मृत्यु के पंजीकरण के नियम बदल जाएंगे।

2023 पर Amit Shah क्या बोले?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में जीएनसीटी (संशोधन) विधेयक 2023 पर बोलते हुए कहा कि संविधान ने सदन को दिल्ली राज्य के संबंध में कोई भी कानून पारित करने की शक्ति दी है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने स्पष्ट कर दिया है कि संसद दिल्ली राज्य के संबंध में कोई भी कानून ला सकती है।सभी आपत्तियां राजनीतिक हैं। कृपया मुझे यह विधेयक लाने की अनुमति दें।

Delhi Ordinance Bill 2023 लोकसभा में पेश

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा (Parliament Monsoon Session) में दिल्ली अध्यादेश बिल को लोकसभा में पेश किया गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि इस बिल के जरिए सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बदलने की कोशिश की जा रही है। इस बिल पर कल चर्चा होगी।

राज्यसभा में अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक, 2023 पेश

केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यसभा में अधिवक्ता (संशोधन) विधेयक, 2023 पेश किया है। आज सत्र का नौवां दिन है।

राज्यसभा में पारित नहीं होने देंगे- सौरभ भारद्वाज

संसद में पेश होने वाले राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (संशोधन) विधेयक, 2023 पर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि विपक्षी दलों ने विधेयक का विरोध करने का फैसला किया है। हम इसे राज्यसभा में पारित नहीं देंगे।

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के बयान की मैं सराहना करता हूं: डॉ. हर्षवर्धन

दिल्ली अध्यादेश बिल पर बीजेपी नेता डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि मैं कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के बयान की सराहना करता हूं। मैंने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। बता दें कि संदीप दीक्षित ने कहा था कि मेरी राय में बिल का विरोध करना गलत है।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने लोकसभा में दिया स्थगन प्रस्ताव नोटिस

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने चीन के साथ सीमा स्थिति पर चर्चा की मांग करते हुए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया। वहीं, कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर ने कल जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन में हुई गोलीबारी की घटना पर चर्चा करने की मांग करते हुए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया।

मनोज तिवारी ने कहा- हम लोकसभा में विधेयक को पेश करने के लिए तैयार हैं

दिल्ली अध्यादेश विधेयक पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हम पहले ही कह चुके हैं कि दिल्ली ऑर्डिनेंस बिल लोकसभा में पेश किया जाएगा। हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक लिए स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्ष के हंगामें के चलते यह फैसला लिया गया।

सदन की कार्यवाही जारी

संसद के मानसून सत्र का आज नौवां दिन है। सदन (लोकसभा और राज्यसभा) की कार्यवाही जारी है।

Delhi Ordinance Bill 2023 पर प्रल्हाद जोशी बोले- हम संविधान के दायरे में फैसले लेंगे

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी का कहना है, हम संविधान के दायरे का पालन करते हुए फैसले लेंगे. गृह मंत्रालय ने इस बिल (दिल्ली अध्यादेश) को सही तरीके से तैयार किया है. पूरे देश ने पीएम मोदी और बीजेपी का समर्थन किया है और भारत सरकार भी लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई है। अरविंद केजरीवाल और उनकी टीम को समझना चाहिए कि यह भी एक चुनी हुई सरकार है।

Lokmanya Tilak National Award : लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित हुए पीएम

Leave a Reply