Republic Day 2023 : 74वां गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगा ‘मेड इन इंडिया’ का जलवा

251

नई दिल्ली। Republic Day 2023 : 2023 में भारत अपना 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। सभी भारतीयों के लिए ये दिन बेहद खास होता है क्योकि 26 जनवरी, 1950 को भारत ने संविधान अपनाया था । भारत में हर साल इसे राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है। इस मौक़े पर देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक आकर्षक परेड होती है। लेकिन 2023 के गणतंत्र दिवस पर कुछ चीजें खास होने वाली हैं, जो इससे पहले नहीं हुई है।

Joshimath Dismantle progress : अब बदरीनाथ हाईवे पर दिखी नई दरार

Republic Day in India 2023 ( गणतंत्र दिवस 2023 )

74वें गणतंत्र दिवस परेड 2023 की ख़ास बात यह कि प्रदर्शित होने वाले सेना के सभी हथियार ‘मेड इन इंडिया’ होंगे। देसी 105एमएम इंडियन फील्ड गन्स से 21 तोपों की सलामी होगी। डियन फील्ड गन्स ब्रिटिश-युग की 25-पाउंडर तोपों की जगह लेंगी। द्वितीय विश्व युद्ध में ब्रिटिश तोपों का इस्तेमाल किया गया था। स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय तोपों का इस्तेमाल किया जा चुका है। लेकिन गणतंत्र दिवस पर पहली बार इनका उपयोग होगा।

2023 की इस परेड में इजिप्ट की एक सैन्य टुकड़ी और नव-भर्ती अग्निवीर पहली बार शामिल होंगे। गणतंत्र दिवस पर पाकिस्तान से लगती रेगिस्तानी सीमा की रक्षा करने वाली महिला सैनिक बीएसएफ की ऊंट टुकड़ी का हिस्सा लेगी। रणनीतिक आधार पर तैनात महिला अधिकारी ‘नारी शक्ति’ का प्रदर्शन करने वाले नौसेना के 144 नाविकों के दल का नेतृत्व करेंगी।

नौसेना का आईएल-38 विमान परेड (Republic Day Celebration) के लिए अपने आखिरी उड़ान के साथ इतिहास की किताबों में दर्ज हो जाएगा। लगभग 42 वर्षों तक इस समुद्री टोही विमान ने नौसेना की सेवा की है।

चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल भवनीश कुमार ने बताया है कि परेड सुबह 10.30 बजे ये परेड विजय चौक से शुरू होगी और लाल किले तक मार्च करेगी। कोरोना के चलते पिछले कई सालों से लाल किले तक परेड के पारंपरिक मार्ग को बंद कर दिया गया था।

फ्लाई पास्ट में भाग लेने वाले नौ राफेल जेट और हल्के हमलावर हेलीकॉप्टर सहित अन्य विमान शामिल होंगे।

इस बार परेड में 23 झांकियां दिखाई जाएंगी। जिनमें से छह विभिन्न सरकारी मंत्रालयों और विभागों की होंगी जबकि 17 झांकियां विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों की हैं। इसके अलावा, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो पहली बार झांकी दिखाएगा।

Ayush Camp : का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

Leave a Reply