Rozgar Mela 2023 : पीएम मोदी ने 51 हजार युवाओं को बांटे नियुक्त पत्र

162

नई दिल्ली। Rozgar Mela 2023 : आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 51 हजार युवाओं को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नियुक्ति पत्र बांटे। पीएम मोदी ने कहा कि आज देश की बेटियां हर तरफ अपना परचम लहरा रही हैं। साथ ही उन्होंने इस रोजगार मेले में जिन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र मिले हैं, उन सभी को बहुत बहुत बधाई। आप सभी ने कड़े परिश्रम से ये सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि इस सफलता का आपके जीवन में बहुत बड़ा महत्व है।

Dengue In Uttarakhand : राधा रतूड़ी ने डेंगू निंयत्रण के लिए अधिकारियों को दिए महत्वपूर्ण निर्देश

रोजगार मेला देशभर के 46 स्थानों पर आयोजित

प्रधानमंत्री ने युवाओं से कहा कि देश भर में आज गणेश उत्सव की धूम चल रही है। इस पावन काल में आप सभी के नए जीवन का श्रीगणेश हो रहा है। बता दें, रोजगार मेला देशभर के 46 स्थानों पर आयोजित किया गया था।

संबोधन की बड़ी बातें (Rozgar Mela 2023)

आज हमारा देश ऐतिहासिक उपलब्धियों और फैसलों का साक्षी बन रहा है। कुछ दिन पहले ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम के रूप में देश की आधी आबादी को बहुत बड़ी ताकत मिली है। 30 वर्षों से महिला आरक्षण का जो विषय लंबित था, वो अब रिकॉर्ड मतों के साथ दोनों सदनों से पास हुआ है। ये निर्णय देश की नई संसद के पहले सत्र में हुआ है। एक तरह से नई संसद में देश के नए भविष्य की शुरुआत हुई है।

आज के इस रोजगार मेले में भी हमारी बेटियों को बड़ी संख्या में नियुक्ति पत्र मिले हैं। आज भारत की बेटियां Space से Sports तक अनेक नए कीर्तिमान बना रही है। मुझे नारी शक्ति की इस सफलता पर बहुत गर्व होता है।

आप खुद देख रहे हैं कि नया भारत आज क्या कमाल कर रहा है। ये वो भारत है, जिसने कुछ दिन पहले चंद्रमा पर अपना तिरंगा लहराया है। इस नए भारत के सपने बहुत ऊंचे हैं।

देश ने 2047 तक विकसित भारत बनने का संकल्प लिया है। अगले कुछ वर्षों में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाले हैं।

पिछले 9 वर्षों में हमारी योजनाओं ने बड़े से बड़ा लक्ष्य हासिल करने का रास्ता तैयार किया है। हमारी नीतियां नए Mindset, Content Monitoring, Mission Mode Implementation और Mass Participation पर आधारित हैं। नौ वर्षों में सरकार ने मिशन मोड़ पर नीतियों को लागू किया है। इन प्रयासों के बीच सरकार की योजनाओं को जमीन पर उतारने की जिम्मेदारी आप सभी नवनियुक्त सरकारी कर्मचारियों पर है। जब आप जैसे लाखों युवा सरकारी सेवाओं से जुड़ते हैं, तो नीतियों को लागू करने की स्पीड और स्केल भी बढ़ जाता है।

Student Slapping Case : SC की UP सरकार को फटकार, कहा- IPS अधिकारी से कराएं जांच

Leave a Reply