Union Budget 2024 : अंतरिम बजट में चार जातियों पर फोकस

87

नई दिल्‍ली। Union Budget 2024 :  आज एक फरवरी को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट पेश किया। बता दें कि इस बजट में चार जातियों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश बजट के दौरान कहा कि गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों की आवश्यकताएं, आकांक्षाएं और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

CM Dhami inspected ITDA : मुख्यमंत्री धामी ने किया आई.टी.डी.ए का औचक निरीक्षण

गरीबों के लिए सरकारी योजनाएं (Union Budget 2024)

हमारी सरकार के 10 साल के कार्यकाल में करीब 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।

78 लाख स्ट्रीट वेंडर को मदद दी गई है।

मत्स्य संपदा योजना से 55 लाख लोगों को नया रोजगार मिला।

पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ घर बनाए गए हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत अगले 5 साल में ग्रामीण इलाकों में दो करोड़ घर बनाए जाएंगे।

सरकार मध्‍यमवर्गीय लोगों के लिए भी आवासीय योजना लाएगी।

70% से अधिक घरों की मालकिन महिलाएं

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि पिछले 10 वर्षों में सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत सारे कार्य किए गए हैं। पीएम आवास योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 70% से अधिक घरों की मालकिन महिलाएं हैं।

मुद्रा योजना के अंतर्गत महिलाओं को 30 करोड़ रुपये से अधिक ऋण दिए गए हैं। करीब एक करोड़ महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। अब हमारी सरकार का लक्ष्य तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का है।

सरकार सर्वाइकल कैंसर के टीकाकरण पर ध्यान देगी। मातृ और शिशु देखरेख की योजनाओं को व्यापक कार्यक्रम के अंतर्गत लागू किया जाएगा। 9-14 साल की लड़कियों के टीकाकरण पर ध्यान दिया जाएगा।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्‍हें उनके अधिकार दिलाने के लिए तीन तलाक को गैरकानूनी घोषित किया है। महिलाओं को संसद में आरक्षण देने के लिए कानून लाया गया है।

पीएम किसान योजना से 11.8 करोड़ लोगों को आर्थिक मदद

चार करोड़ किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है। पीएम किसान योजना से 11.8 करोड़ लोगों को आर्थिक मदद मिली है। आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है।

54 लाख युवाओं को कौशल योजना के तहत प्रशिक्षित

युवाओं को सशक्त बनाने पर भी काम किया है। 3000 नए आईटीआई खोले गए हैं। 54 लाख युवाओं को कौशल योजना के तहत प्रशिक्षित किया गया है। एशियाई खेलों में भारत के युवाओं को कामयाबी मिली है।

Gyanvapi Case : ज्ञानवापी पर हिंदू पक्ष की बड़ी जीत, तहखाने में पूजा की मिली अनुमति

Leave a Reply