UP Politics : जेल में बंद आजम खां ने अजय राय से मिलने से किया इनकार

123

UP Politics :  गुरुवार को अजय राय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से मिलने से इनकार कर दिया है। जेल प्रशासन के अधिकारियों ने उन्हें बताया कि सपा नेता आजम उनसे मिलना नहीं चाहते हैं। अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि जेल प्रशासन सरकार के दबाव में काम कर रहा है। उन्हें मिलने नहीं दिया जा रहा है। न तो आजम खां से फोन पर वार्ता कराई गई और न ही उनसे कुछ ऐसा लिखित दिया गया कि आजम खां मिलना नहीं चाहते हैं।

Rajasthan Election 2023 : ईडी के छापों के बाद गहलोत बोले- हम घबराने वाले नहीं हैं, हम मुकाबला करेंगे

आजम खां के परिवार को प्रताड़ित कर रही भाजपा (UP Politics)

अजय राय ने कहा कि भाजपा आजम खां, उनकी पत्नी और बेटे को प्रताड़ित कर रही है। यह ज्यादती ठीक नहीं है। वह आजम खां की लड़ाई जरूर लड़ेंगे। हम सब उनके दुख में शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा था कि मुस्लिम वोट बैंक को साधने में कांग्रेस इस मुलाकात से असर डाल सकती है। जेल के सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक आजम खां ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। जैसे ही यह खबर जेल से बाहर आई कांग्रेस पदाधिकारियों में खलबली मच गई। सीतापुर पहुंचने पर अजय राय ने कहा कि भाजपा की सरकार आजम खां व उनके परिवार को प्रताड़ित कर रही है। दुख की इस घड़ी में हम उनके साथ खड़े।

जेल प्रशासन के मुताबिक नियमानुसार सप्ताह में सिर्फ एक मुलाकात कराने का नियम है। बुधवार को आजम के बेटे अदीब ने मुलाकात कर ली है। अब अगली मुलाकात अगले सप्ताह ही सम्भव है। वहीं, जेल के सूत्रों के मुताबिक आजम ने जेल के अधिकारियों से कहा है कि वह किसी भी राजनेता से नहीं मिलना चाहते हैं। वह सिर्फ अपने परिवार के सदस्यों से मिलना चाहते हैं। उन्होंने किसी अन्य नेता से मिलने को लेकर मना कर दिया है।

कांग्रेस के पदाधिकारियों में चर्चा रही कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय इस दुःख की घड़ी में आजम खां से मिलने जा रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा देश के जिन नेताओं को प्रताड़ित कर रही है। कांग्रेस उनके लिए आवाज उठा रही है।

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा- आजम संग हो रहा आम कैदियों जैसा सुलूक

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छत्रपाल यादव ने बताया कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि आजम खां ने अजय राय से मिलने मना किया है। आजम खां के साथ आम कैदी जैसा सुलूक किया जा रहा है। जेल मैन्युल के मुताबिक सप्ताह में सिर्फ एक मुलाकात कराई जा सकती है। वह मुलाकात इस सप्ताह हो गई है। यह भी इंकार की एक वजह हो सकती है।

Rajasthan : भरतपुर में हैवानियत की हदें पार, युवक पर कई बार चढ़ाया ट्रैक्टर 

Leave a Reply