Vaccinations in India: देश में 176.19 करोड़ से अधिक लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन

439

नई दिल्ली: Vaccinations in India  देश मे कोरोना के केसों में लगातार कमी देखने को मिल रही है। इसके साथ ही देश में टीकाकरण अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। जानकारी के अनुसार देश में अब तक 176.19 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है। साथ ही पिछले 24 घंटों में 33.84 लाख से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 33.84 लाख से अधिक खुराक लोगों को दी गई है, जिसके बाद भारत में COVID-19 टीकाकरण अभियान 176.19 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है।

Gangubai Kathiawadi: के खिलाफ सभी याचिकाएं बॉम्बे हाई कोर्ट ने कीं खारिज

स्वास्थ्य मंत्रालय ने क्या कहा

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक (1,04,00,989) स्वास्थ्य कर्मियों ने पहला टीका लगवाया है। जबकि, 99,57,566 लोगों ने दूसरा टीका लगवाया है। इनमें दोनों डोज (40,92,955) लोगों को दी गई है। मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण अभियान के तहत (1,84,08,453) फ्रंट लाइन कर्मियों को पहली खुराक दी गई है। वहीं, (1,74,25,974) को दूसरी खुराक दी गई है।

Vaccinations in India: 15 से 60 साल के उम्र के इतने लोगों को लगा टीका

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 15-18 वर्ष के आयु के (5,40,95,926) युवाओं को पहला टीका लगाया गया है। जबकि, (2,38,74,286) युवाओं को दूसरा टीका लगाया गया है। इसके अलावा 18-44 वर्ष के (55,08,71,373) लोगों को पहला टीका लगाया है और दूसरा टीका (43,87,03,109) लोगों को लगाया गया है। इसी तरह 45-59 वर्ष के आयु वर्ग के (20,21,21,033) ने पहली खुराक प्राप्त की है और (17,89,56,844) लोगों ने दूसरी खुराक प्राप्त की है। 60 साल से अधिक उम्र के (12,62,84,159) लोगों को पहला टीका लगाया गया है, वहीं, (11,14,80,545) लोगों को दूसरा टीका लगाया गया है।

कम हुए कोरोना के केस, रिकवरी दर ने दी राहत

आपको बता दें कि पिछले 24 घंटों में 31,377 मरीज ठीक हुए हैं और महामारी की शुरुआत के बाद से अब तक ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या 4,21,89,887 है। मंत्रालय ने कहा कि भारत की रिकवरी दर 98.42 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में देश में 15,102 नए मामले सामने आए, वर्तमान में भारत के सक्रिय केस 1,64,522 है। जो देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.38 प्रतिशत हैं। मंत्रालय ने आगे कहा कि देश भर में परीक्षण क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,83,438 टेस्ट किए गए। भारत ने अब तक 76.24 करोड़ (76,24,14,018) संचयी परीक्षण किए हैं। जबकि देश भर में परीक्षण क्षमता को बढ़ाया गया है, देश में साप्ताहिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 1.80 प्रतिशत है और दैनिक सकारात्मकता दर 1.28 प्रतिशत है।

Bajrang Dal Harsha Case: बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्ष की हत्या मामले में 8 लोग हुए गिरफ्तार

Leave a Reply