Winter session 2022: कोविड से जान गंवाने वालों के परिजन को 50000 मुआवजा

215

Winter session 2022:  आज से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। इस सत्र में कुल 17 कार्य दिवस होंगे। संसद के शीतकालीन सत्र के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के एजेंडे में 16 नए बिल शामिल हैं। लोकसभा पहले दिन उन सदस्यों को श्रद्धांजलि दी गई जिनका निधन सत्र के दौरान हुआ है।

MCD Election: बिधूड़ी के क्षेत्र में AAP का कब्जा, जानें अन्य के नतीजे

04:34 PM, 07-DEC-2022
इस साल जम्मू-कश्मीर में 180 आतंकवादी मारे गए

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आगे कहा कि नवंबर 2022 तक जम्मू-कश्मीर में 123 आतंकवादी घटनाएं हुईं। इनमें सुरक्षा बलों के 31जवानों ने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाई, जबकि 31 नागरिकों ने भी अपनी जान गंवाई। वहीं इस साल (नवंबर 2022 तक) सुरक्षाकर्मियों के साथ हुई मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर में 180 आतंकवादी मारे गए हैं।

04:29 PM, 07-DEC-2022
केवल हिंदी में एसएससी परीक्षा आयोजित करने की कोई योजना नहीं- सरकार

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा ने बुधवार को राज्यसभा (Winter session 2022) में केवल हिंदी में एसएससी परीक्षा आयोजित कराने के विषय में सरकार का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षाएं केवल हिंदी में कराने का सरकार का कोई प्रस्ताव नहीं है। केंद्र सरकार के सभी कार्यालयों और संस्थानों में हिंदी को अनिवार्य करने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि सवाल ही नहीं उठता। एक लिखित प्रश्न का जवाब देते हुए उन्होंने यह बातें कहीं।

04:29 PM, 07-DEC-2022
कोविड से मरने वालों के परिजनों को दी गई 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा (Winter session 2022) में कहा कि सरकार कोविड-19 से जान गंवाने वालों के परिजनों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि दे रही है। उन्होंने एक लिखित प्रश्न के उत्तर में कहा कि आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) द्वारा जारी किए गए दिशानिर्देशों और सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद COVID-19 पीड़ितों को अनुग्रह राशि दी जा रही है।

04:27 PM, 07-DEC-2022
गणतंत्र दिवस समारोह में ये होंगे मुख्य अतिथि

17वें प्रवासी भारतीय दिवस की मेजबानी पर उन्होंने कहा कि दो साल के अंतराल के बाद भारत 8-10 जनवरी 2023 से इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस की मेजबानी करेगा। इस सम्मेलन में गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली मुख्य अतिथि होंगे। साथ ही इस साल हमने गणतंत्र दिवस समारोह में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया है। उन्होंने हमारा निमंत्रण स्वीकार भी कर लिया है।

04:17 PM, 07-DEC-2022
इस्त्राइल और फिलिस्तीन विवाद पर भारत का रुख साफ

इस दौरान उन्होंने इस्त्राइल और फिलिस्तीन विवाद पर भारत के रुख को लेकर कहा कि यह साफ है कि हम दो-राज्य समाधान का समर्थन करते हैं, जिसमें दोनों राज्य शांतिपूर्वक साथ-साथ रह रहे हैं। फिलिस्तीनी शरणार्थी कल्याण एजेंसी के लिए हमारा वित्तीय समर्थन बढ़ गया है। इसी तरह हमने आर्थिक संकटों का सामना कर रहे श्रीलंका को समर्थन दिया है जिसमें तमिल समुदाय, सिंहली समुदाय और अन्य सभी समुदायों के लोग भी शामिल हैं। गंभीर आर्थिक स्थिति में पड़ोसी को समर्थन देने में हमने सांप्रदायिक रुख नहीं अपनाया है।

जी20 दुनिया को दिखाएगा भारत

राज्यसभा में अपने संबोधन के दौरान विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने भारत द्वारा जी20 की अध्यक्षता ग्रहण करने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारत में जी20 की बैठकें शुरू हो चुकी हैं। हमारा प्रयास इनमें से 200 बैठकों को भारत में ही अलग-अलग स्थानों पर आयोजित करने का है। हमारा जोर इसके जरिए भारत के विकास की कहानी साझा करने पर होगा। हमारा प्रयास भारत जी20 की अध्यक्षता के तहत आम सहमति बनाने और एजेंडा को आकार देने का है। जी20 दुनिया को भारत दिखाएगा।

04:09 PM, 07-DEC-2022
भारतीय विदेश नीति भारतीय लोगों की सेवा के लिए-जयशंकर

राज्यसभा में बोलते हुए विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा कि भारतीय विदेश नीति भारतीय लोगों की सेवा के लिए है। हम उस जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए जो भी करना होगा करेंगे। विदेश नीति आज केवल एक मंत्रालय या यहां तक कि केवल सरकार की कवायद नहीं रह गई है। इसका सभी भारतीयों के दैनिक जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है। हमारा प्रयास है कि भारतीय लोगों का कल्याण सुनिश्चित हो, चाहे कितनी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति क्यों न हो।

रूस से तेल खरीदने को लेकर दुनिया में भारत पर उठे सवालों के बारे में जवाब देते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि हम अपनी कंपनियों से रूसी तेल खरीदने के लिए नहीं कहते हैं। हम उनसे वह खरीदने के लिए कहते हैं जो उनके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। यह बाजार पर निर्भर करता है इसके अलावा समझदारी भरी नीति यह है कि जहां सबसे अच्छा और सस्ता सौदा मिले वहां से खरीदा जाए। यह भारतीय लोगों के हित में भी है।

03:26 PM, 07-DEC-2022
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने अन्य देशों के साथ भारत के संबंधों पर डाला प्रकाश

राज्यसभा में बोलते हुए विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के दिवंगत पीएम शिंजो आबे के राजकीय अंतिम संस्कार समारोह में भी भाग लिया। वे भारत के एक विशेष मित्र थे। इसके अलावा पीएम मोदी ने समरकंद में जो बयान दिया उससे विश्व में हमाा कद और बढ़ा है। उन्होंने वहां वैश्विक भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा कि यह युद्ध का युग नहीं है। उनका यह बयान यूक्रेन संघर्ष के संदर्भ में था जहां बातचीत और कूटनीति की हमारी वकालत लगातार रही है और इसकी एक बड़ी प्रतिध्वनि भी है।

काशी को एससीओ सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी नामित करने पर जताई खुशी

इस दौरान उन्होंने कहा कि सदन को सूचित करते हुए खुशी हो रही है कि काशी को 2022-23 के लिए पहली एससीओ सांस्कृतिक और पर्यटन राजधानी के रूप में नामित किया गया है। यह हमारी सदियों पुरानी ज्ञान विरासत और हमारी सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक देशों के समक्ष प्रदर्शित करने की सुविधा प्रदान करेगा।

इसके अलावा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ कतर का फीफा विश्व कप 2022 के उद्घाटन समारोह में शामिल होना, कतर के साथ भारत के लंबे समय से चले आ रहे संबंधों को दर्शाता है। जहां 8.5 लाख भारतीय नागरिक रहते है। साथ ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कंबोडिया में आसियान शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व किया। इसके जरिए भारत-आसियान संबंध एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक आगे बढ़े हैं।

वहीं, ब्रिटेन की दिवंगत महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में राष्ट्रपति मुर्मू भी शामिल हुईं। राष्ट्रपति के रूप में उनकी पहली विदेश यात्रा यूनाइटेड किंगडम थी।

02:10 PM, 07-DEC-2022
कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद पर बोलीं सुप्रिया सुले

एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि महाराष्ट्र के खिलाफ पिछले 10 दिनों से साजिश चल रही है। कर्नाटक के सीएम महाराष्ट्र को तोड़ने की बात कर रहे हैं। दोनों राज्य भाजपा शासित हैं। महाराष्ट्र के लोगों को पीटा गया। इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती। यह एक देश है। मैं अमित शाह से बोलने का आग्रह करती हूं।

02:05 PM, 07-DEC-2022
सदन में मेरे पिछले 20 वर्षों का कड़वा अनुभव रहा है: देवेगौड़ा

राज्यसभा में जेडीएस के सांसद और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि मैं इस सदन का एकमात्र सदस्य हूं जिसका पिछले 20 वर्षों का कड़वा अनुभव रहा है। बोलने का मौका मिलना बहुत मुश्किल है। दोनों सदनों का ही फैसला है कि एक भी सदस्य 2-3 मिनट (बोलने के लिए) से ज्यादा नहीं ले सकता, यह एक कड़वा अनुभव है।

02:00 PM, 07-DEC-2022
पीयूष गोयल ने की उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तारीफ

राज्यसभा (Winter session 2022) में सदन के नेता पीयूष गोयल ने कहा कि हमारे उपराष्ट्रपति किसान के बेटे हैं। उन्होंने समाज में बहुत योगदान दिया है। उनके अनुभव से हमलोगों को सीखने के लिए मिलेगा। हमारे प्रधानमंत्री का भी जन्म चायवाले के यहां हुआ जो कि बचपन में रेलवे स्टेशन पर चाय बेचते थे और उसी में रहकर पढ़ाई की। उन्होंने अपने जीवन के पांच दशक से अधिक समय समाज और इस राष्ट्र की सेवा में समर्पित किया है। गोयल ने कहा कि एक नई परंपरा स्थापित हो रही है। सामान्य पृष्ठभूमि और सामान्य जीवन जीने वाले राजनीतिक नेता अब शीर्ष पदों पर आसीन हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक शिक्षिका थीं। ओडिशा के एक आदिवासी क्षेत्र में एक छोटे से स्कूल से, वह अब राष्ट्रपति हैं।

01:51 PM, 07-DEC-2022
संविधान सभा के सदस्य बेदाग साख और अनुभव के साथ बेहद प्रतिभाशाली थे: धनखड़

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा (Winter session 2022) के सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि अमृत काल में हम दुनिया के बेहतरीन संविधानों में से एक को अपना मानते हैं। संविधान सभा के सदस्य बेदाग साख और अनुभव के साथ बेहद प्रतिभाशाली थे। वर्तमान में, संसद प्रामाणिकता के साथ लोगों के जनादेश को दर्शाती है जैसा पहले कभी नहीं था।

भूमिका बाकी भूमिकाओं से काफी बड़ी हैं। आप जिस आसन पर बैठे हैं उसपर कई गणमान्य लोग बैठ चुके हैं।

Home Guard Raitik Parade : कार्यक्रम में मुख्‍य अतिथि रहे CM धामी

Leave a Reply