Russia Ukraine War Updates: रिहाइशी इलाकों को टारगेट कर रही रूसी सेनाएं

464

कीव। Russia Ukraine War Updates:  यूक्रेन पर रूस के हमले का आज दूसरा दिन है। आज रूस की तरफ से हमलों की इंटेसिटी काफी बढ़ गई है। सुबह से यूक्रेन की राजधानी कीव में 7 बड़े धमाके सुने गए हैं। शहर में एक के बाद मिसाइलों से हमले हो रहे हैं। लोग घरों में दुबके हुए हैं।

Gold and silver price: सोने-चांदी की कीमतों में बंपर उछाल

शुक्रवार सुबह ही यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बयान भी जारी

शुक्रवार सुबह ही यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने बयान भी जारी किया। उन्होंने कहा कि दुनिया ने हमें जंग में लड़ने के लिए अकेला छोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि वे कीव में हैं और वहां रूसी सेना दाखिल हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इन रूसियों का पहला टारगेट वही हैं और दूसरा टारगेट उनका परिवार है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के पूरी सेना को युद्ध में उतारने का ऐलान किया है। इसके लिए यूक्रेन सरकार ने 18 से 60 साल के यूक्रेनी पुरुषों के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। कुछ रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यूक्रेन ने अपने 10 हजार नागरिकों को मुकाबले के लिए राइफलें दी हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेन्सकी ने यूक्रेन में रूस के साथ शुरू हुए जंग में पहले दिन 137 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की और यह भी बताया कि राजधानी कीव से कुछ ही दूर पर स्थित चेर्नोबिल न्यूक्लियर साइट भी अब मास्को के नियंत्रण में चला गया है।

अप्रैल, 1986 को चेर्नोबिल परमाणु संयंत्र में दुनिया की सबसे भीषण परमाणु दुर्घटना हुई थी। इसमें विस्फोट के बाद पूरे यूरोप में रेडिएशन हुआ था। यह संयंत्र देश की राजधानी कीव के उत्तर में 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जिस रिएक्टर में विस्फोट हुआ था, उसमें से विकिरण रिसाव रोकने के लिए उसे एक सुरक्षात्मक उपकरण से कवर किया गया है और पूरे संयंत्र को निष्क्रिय कर दिया गया है।

रुसी सेना को रोकने के लिए यूक्रेनी सेना ने अपने ही 3 पुल उड़ाए

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूसी सेना राजधानी में दाखिल हो गई है। रूसी टैंक यहां से सिर्फ 32 किमी दूर हैं। इन्हें रोकने के लिए यूक्रेनी सेना ने तीन पुल उड़ा दिए हैं। जेलेंस्की ने आशंका जताई है कि अगले 96 घंटे, यानी 4 दिन में कीव पर रूस का कब्जा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि रूसी सेनाएं रिहाइशी इलाकों को टारगेट कर रही हैं। उन्होंने रूसी नागरिकों से अपील की है कि वे इस जंग के खिलाफ प्रदर्शन करें।

यूक्रेनी सेना ने रुस के विमान को मार गिराया

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यूक्रेनी सेना ने शुक्रवार तड़के कीव के ऊपर एक दुश्मन के विमान को मार गिराया, जो फिर एक आवासीय भवन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई।

रूस में भी शुरू हुआ पुतिन के खिलाफ विरोध

यूक्रेन पर हमला के बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russia Ukraine War Updates) को दुनिया के साथ घरेलू नाराजगी का भी सामना करना पड़ रहा है। यूक्रेन पर हमले के विरोध में रूस के दर्जनों शहर में प्रदर्शनकारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद 1700 लोगों को हिरासत में लिया गया है। वर्ल्ड बैंक यूक्रेन को आर्थिक मदद देने को तैयार हो गया है।

यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी बॉर्डर पोस्ट पर गिरी रूसी मिसाइल

यूक्रेन के दक्षिण-पूर्वी बॉर्डर पोस्ट पर रूसी मिसाइल आकर गिरी है. इसमें वहां मौजूद सैनिकों को नुकसान पहुंचाया है। यूक्रेन के गृह मंत्री एंटोन जर्सेंको ने बताया है कि कीव में सुबह से कुल छह धमाके हो चुके हैं। उनके मुताबिक, ये धमाके क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से किए गए। आगे कहा गया है कि कार्रवाई करते हुए रूस का एक विमान भी गिराया गया है। कीव में हालात आज सुबह से ही बिगड़े हुए हैं। वहां दो धमाके सुनाई दिए हैं। इसके साथ-साथ यूक्रेन ने दावा किया है कि उन्होंने दो रूसी एयरक्राफ्ट को वहां मार गिराया गया है।

नाटो सदस्यों संग मीटिंग करेंगे बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन कुछ देर में नाटो सदस्यों संग वर्चुअल मीटिंग करेंगे। बता दें कि इससे पहले बाइडन ने अपने संबोधन में कहा था कि यूक्रेन को अपनी लड़ाई खुद लड़नी होगी और अमेरिका वहां अपनी सेना नहीं भेजेगा। अमेरिका ने कहा था कि उसके प्रतिबंध रूस को वैश्विक वित्तीय प्रणाली से अलग कर देंगे। यूरोपियन यूनियन ने रूस पर नए प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया है। इसका असर बैंकिंग सेक्टर, राज्य के स्वामित्व वाली कंपनियां, ऑयल रिफाइनिंग इंडस्ट्री और प्रौद्योगिकी निर्यात पर 70 फीसद तक पड़ेगा। रूस के डिप्लोमेट और बिजनेसमैन को अब ईयू वीजा नहीं मिलेगा।

सुबह तेज धमाकों से दहली यूक्रेन की राजधानी कीव

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक यूक्रेन की राजधानी कीव (Russia Ukraine War Updates) सुबह-सुबह तेज धमाकों से दहल गई है। कीव में शुक्रवार सुबह दो जोरदार धमाकों की आवाज सुनी गई। यूक्रेन के गृह मंत्रालय के सलाहकार एंटोन हेराशचेंको ने टेलीग्राम पर कहा कि कीव पर क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमले अभी फिर से शुरू हुए हैं। मैंने दो शक्तिशाली विस्फोटों की आवाज सुनी। इसके अलावा यूक्रेन के शहर कोनोटोप को भी रूसी सैनिकों ने घेर लिया है। इसके अलावा बाकी फोर्स कीव की तरफ बढ़ रही है। वहीं यूक्रेन का दावा है कि उसने रूस को काफी नुकसान पहुंचाया है। यूक्रेन की रक्षा मंत्री हन्ना मालयार के मुताबिक, रूस के 7 एयरक्राफ्ट, 6 हेलिकॉप्टर, 30 टैंक को नष्ट किया गया है।

यूक्रेन में चीनी दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए दीं चार्टर्ड उड़ानें

यूक्रेन में चीनी दूतावास (Russia Ukraine War Updates) ने शुक्रवार को कहा कि पूर्वी यूरोपीय देश में मौजूद सभी चीनी नागरिक स्वदेश वापसी के लिए चार्टर्ड फ्लाइट के लिए रजिस्ट्रेशन करा लें। यह नोटिस दूतावास के आधिकारिक वीचैट अकाउंट पर पोस्ट किया गया। इसमें यह बताया गया कि इसके लिए 27 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन हो सकता है। यूक्रेन में कुल 6000 चीनी नागरिक हैं।

पलायन जारी- पोलैंड, हंगरी, रोमानिया पहुंच रहे यूक्रेनी

यूक्रेन से लोगों का पलायन जारी है। इस क्रम में जान बचाकर यूक्रेनी जनता पोलैंड, हंगरी, रोमानिया समेत अन्य पड़ोसी देश पहुंचने लगे हैं। यूएन का अनुमान है कि एक लाख से अधिक लोग यूक्रेन छोड़कर दूसरे देशों में चले गए हैं। इस हमले के एवज में रूस को अब भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

प्रतिबंधों का सिलसिला

कनाडा ने गुरुवार को 58 रूसी व्यक्तियों और संस्थाओं पर प्रतिबंध लगा दिया। वहीं आज ही अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी यूक्रेन में रूस द्वारा मचाई गई तबाही को लेकर इसपर कड़े प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया। इसके अलावा जी-7 देश रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के विनाशकारी पैकेजों और अन्य आर्थिक उपायों पर आगे बढ़ने और पर सहमत हो गए हैं। जी-7 में कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय यूनियन शामिल हैं।

Bombay High Court Judgment: गोवा में 12 विधायकों को अयोग्य घोषित करने की मांग खारिज

 

Leave a Reply