देश में प्रतिभाओं की नहीं है कमी: चौहान

1002

शुक्रवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज के सभागार में जिला स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड-2018 प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न विकासखंडों के स्कूलों से आए 32 बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडल प्रदर्शित किए।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आरएस यादव, खंडशिक्षा अधिकारी लमगड़ा विनय कुमार एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार टम्टा ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। मुख्य अतिथि चैहान ने कार्यक्रम में कहा कि देश में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। इन प्रतिभाओं को तलाशने के लिए सभी को प्रयास करने होंगे। इस कार्य में शिक्षक अहम भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की जिज्ञासा जगाने और प्रतिभा निखारने के लिए भारत सरकार की ओर से इंस्पायर अवॉर्ड प्रतियोगिता शुरू की गई है।

छात्रों को परिश्रम एवं अनुशासन की दी सीख

जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आरएस यादव ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए भारत सरकार की ओर से यह कार्यक्रम चलाया गया है। कार्यक्रम संयोजक प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार टम्टा ने छात्रों को परिश्रम एवं अनुशासन की सीख दी। इसके बाद सभी अतिथियों ने बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों का अवलोकन कर उनकी वैज्ञानिक सोच की सराहना की। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने पहुंचे जिलेभर के 32 बाल वैज्ञानिकों में से करीब 10 का चयन राज्य स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन मदन भंडारी ने किया। निर्णायकों में नीरज जोशी, नंदन सिंह राणा एवं संदीप रतूड़ी शामिल रहे। सहसंयोजक प्रकाश त्रिपाठी ने इंस्पायर अवॉर्ड की रूपरेखा तैयार की।

Leave a Reply