कोल्ड ड्रिंक के गोदाम में आग लगने से मचा हड़कंप

1047

सड़क हादसे में चार घायल बहादराबाद में सड़क दुर्घटना में महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक ऋषिपाल पुत्र ज्ञानचंद निवासी जम्मू कश्मीर पत्नी कांता देवी और आरती पुत्री रविंद्र के साथ कलियर आया था। वह गुरुवार को अपने परिवार के साथ हरिद्वार गंगा स्नान कर आटो से कलियर लौट रहा था। कलियर मार्ग स्थित गांव बिछपटी के पास खड़ी कार से आटो टकरा गया। चालक सुनील कुमार पुत्र मांगेराम कश्यप निवासी राजा गार्डन कॉलोनी, जगजीतपुर कनखल के अलावा ऋषिपाल उसकी पत्नी कांता देवी व आरती घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को भूमानंद अस्पताल पहुंचाया है। कांता देवी व आरती की हालत नाजुक है।]]>

Leave a Reply