Mumbai Indians : आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने किया एक बड़ा बदलाव

122

नई दिल्ली। Mumbai Indians : मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार शाम सबको एक बड़ा झटका दिया। ऐसे में हार्दिक पांड्या ने कुछ दिन पहले अपनी नई टीम गुजरात टाइंट्स से पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में वापसी की।

Parliament Security Breach : संसद में चूक मामले में पुलिस के हाथ लगे अहम सुराग

मुंबई इंडियंस के नए कप्तान बने हार्दिक

मुंबई इंडियंस ने अब रोहित शर्मा के हाथों से कप्तानी लेकर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाया है। ऐसे में मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम के सफल कप्तान और पांच टाइटल जीताने वाले रोहित शर्मा का धन्यवाद किया।

मुंबई इंडियंस ने एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया

मुंबई इंडियंस ने एक दिल छू लेने वाला वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने रोहित को हमेशा के लिए टीम का कप्तान बनाया और लिखा कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) में रोहित की विरासत को आगे बढ़ाया जाएगा। रोहित 2013 में फ्रेंचाइजी के कप्तानी बने थे और उन्होंने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में टीम को चैंपियन बनाया।

इस बीच फ्रेंचाइजी ने एक बयान में कहा कि कप्तानी में बदलाव टीम के भविष्य की प्लानिंग है। हालांकि रोहित की कप्तानी में 2022 का सीजन टीम के लिए बेहतर नहीं रहा था।

सोशल मीडिया पर टीम के फॉलोअर्स में आई गिरावट

रोहित को कप्तानी से हटाने के बाद टीम को फैंस की आलोचना का सामना भी करना पड़ा है। टीम कल से ही एक्स पर ट्रैंड कर रही है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर टीम के फॉलोअर्स में भी गिरावट आई है।इसके साथ ही फैंस पोस्ट के जरिए भी अपनी प्रतिक्रिया जता रहे हैं।

Ramdular Gond MLA : दुष्कर्म मामले में रामदुलार गोंड को 25 साल की कैद

Leave a Reply